कांग्रेस भ्रम फैलाने की राजनीति करती है : गोयल

ग्वालियर पूर्व से भाजपा प्रत्याषी ने किया जनसंपर्क…

कांग्रेस भ्रम फैलाने की राजनीति करती है : गोयल

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के ग्वालियर पूर्व विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी मुन्नालाल गोयल जी ने बुधवार को ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 59 में विभिन्न गली, मौहल्ला और काॅलोनियों में पहुंचकर जनसंपर्क किया। इस दौरान श्री गोयल का जगह-जगह पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल कहा कि काम किया है काम करेंगे, हर घर का विकास करेंगे। हम इस उपचुनाव को विकास और आम आदमी के कल्याण के एजेंडे पर पूरी शालीनता के साथ लड़ेंगे। कांग्रेस भ्रम फैलाने की राजनीति करती है, विकास के कार्यों में उसका कोई योगदान नहीं रहता है। भाजपा जो कहती है वो करती है और काम धरातल पर नजर आते हैं। भाजपा विकास व प्रगति में विश्वास करती है और पिछले वर्षो में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के नेतृत्व में विकास और प्रगति के नये आयाम छुये हैं और सर्वहारा वर्ग की उन्नति और कल्याण के लिए अनेक योजनाएं बनी, जिनका लाभ आम आदमी को मिल रहा है।

श्री गोयल ने कहा कि भाजपा सरकार बनते ही उनके क्षेत्र में करोड़ों के विकास कार्य शुरु हो गए, जो कांग्रेस सरकार में ठप थे। इसके अलावा गरीबों को पट्टे दिए गए और उनके क्षेत्र की जनता पर पूरा भरोसा है, क्योंकि लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि है। कांग्रेस सरकार के समय उनके क्षेत्र में बिल्कुल भी विकास कार्य नहीं हुए। गरीबों के घर उजाड़ दिए, जिसके कारण उन्हें धरने पर बैठना पड़ा। वहीं भाजपा सरकार बनते ही उनके क्षेत्र में बिजली, पानी, सीवर से लेकर सभी की समस्याएं खत्म होने लगीं, क्योंकि करोड़ों के विकास कार्य शुरु हो गए। इसलिए उन्हें अपने क्षेत्र की जनता और गरीब सर्वहारा वर्ग पर पूरा भरोसा है और विकास के लिए उनका साथ देगी।

Comments