पहली बार रानी लक्ष्मीबाई समाधि को नमन करने पहुंचे दिग्विजय

सिंधिया के पुराने भाषणों के वीडियो दिखाते हुए कहा कि…

पहली बार रानी लक्ष्मीबाई समाधि को नमन करने पहुंचे दिग्विजय

यहां भाजपा के तीन दिवसीय सदस्यता अभियान का आज दूसरा दिन हैं। दो दिन से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर में ही हैं। इस बीच रविवार दोपहर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अचानक ग्वालियर पहुंच गए। 

यहां पहुंचते ही अपने जीवन में पहली बार महारानी लक्ष्मीबाई की समाधि पहुंचे और उन्हें नमन किया। इसके बाद दिग्विजय सिंह ने मीडिया से बात की और कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा दिए जा रहे धरने में उनके साथ बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने मीडिया को ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुराने भाषणों के वीडियो दिखाते हुए कहा कि ये सिंधिया का असली चेहरा है। 

कांग्रेस ने सिंधिया को बहुत कुछ दिया। कांग्रेस ने उन्हें नहीं छोड़ा है बल्कि कांग्रेस को उन्होंने छोड़ा है। अब वे कांग्रेस के ऊपर आरोप लगा रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि सिंधिया कह रहे हैं कि मैं कमलनाथ की सरकार परदे के पीछे से चला रहा था। लेकिन, आज तो प्रदेश में भाजपा के पांच मुख्यमंत्री हैं, इस पर सिंधिया क्यों कुछ नहीं बोलते।

Comments