CM ने स्व. नारायण कृष्ण शेजवलकर की पुण्यतिथि पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

स्व. शेजवलकर के सेवाभावी कार्यों को किया याद…

CM ने स्व. नारायण कृष्ण शेजवलकर की पुण्यतिथि पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

ग्वालियर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज ग्वालियर प्रवास के दौरान पूर्व सांसद एवं महापौर स्वर्गीय नारायण कृष्ण शेजवलकर जी की 20 वी पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने यहाँ सिटी सेंटर स्थित नगर निगम कार्यालय परिसर में स्थित स्व.नारायण कृष्ण शेजवलकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही सामूहिक रूप से उन्हें श्रद्धांजलि प्रदान की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्व. शेजवलकर के सेवाभावी कार्यों को भी इस अवसर पर याद किया। 

मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ केद्रीय कृषि एवं पंचायत व ग्रामीण विकास मंत्री नरेद्र सिंह तोमर,  सांसद एवं  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया,  स्व. नारायण कृष्ण शेजवलकर के सुपुत्र एवं सांसद विवेक शेजवलकर, प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर  व उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह, पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया तथा भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण स्वर्गीय नारायण कृष्ण शेजवलकर जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुँचे थे।

Comments