अपराधियों के खिलाफ एनएसए की कार्यवाही...
थाना प्रभारी लंबित अपराधों का तत्काल निराकरण करेंः एसपी ग्वालियर
ग्वालियर/22.01.2020 l पुलिस अधीक्षक ग्वालियर नवनीत भसीन द्वारा आज कन्ट्रोल रूम सभागार ग्वालियर में ग्वालियर शहर के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में अति. पुलिस अधीक्षक शहर पूर्व पंकज पाण्डेय, शहर पश्चिम सत्येन्द्र सिंह तोमर उपस्थित रहे।
बैठक में पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने एससी/एसटी के लंबित अपराधों एवं 173(8)जाफौ के पेण्डिंग अपराधों तथा सीएम हेल्प लाईन की लंबित शिकायतों के शीघ्रता से निकाल करने के निर्देश समस्त थाना प्रभारियों को दिये।
बैठक में पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने लंबित अपराधों की थानावार समीक्षा करते हुए उपस्थित राजपत्रित अधिकारियों को लंबित प्रकरणों की समीक्षा करने के निर्देश दिये और कहा कि वह लंबित अपराधों की समीक्षा कर विवेचकों को दिशा-निर्देश दें और यह भी देखे कि कोई भी प्रकरण अनावश्यक लंबित तो नहीं रखा गया है क्योंकि प्रकरण को अनावश्यक लंबित रखने से फरियादी को त्वरित न्याय नहीं मिल पाता है।
आदतन अपराधियों के खिलाफ एनएसए की कार्यवाही करने के निर्देश भी थाना प्रभारियों को दिये। सीएम हेल्प लाईन पर लंबित शिकायतों के तत्काल निराकरण के निर्देश भी पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने समस्त थाना प्रभारियों को दिये। मीटिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा सीएसपी कार्यालय इन्दरगंज में पदस्थ आरक्षक लक्ष्मन सिंह को पुलिस महानिदेशक म.प्र. द्वारा प्रदाय की गई डीजी डेस्क व मेडल देकर सम्मानित किया।


0 Comments