G NEWS 24 : सर्वोच्च न्यायालय में विशेष लोक अदालत का आयोजन 21, 22 व 23 अगस्त को

समाधान समारोह-2026 के तहत...

सर्वोच्च न्यायालय में विशेष लोक अदालत का आयोजन 21, 22 व 23 अगस्त को

ग्वालियर। भारत के सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली द्वारा समाधान समारोह-2026 का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी परिणति विशेष लोक अदालतों के आयोजन के साथ होगी। इसी के तहत 21, 22 व 23 अगस्त 2026 को लोक अदालत आयोजित की जायेगी। विशेष लोक अदालत का आयोजन सर्वोच्च न्यायालय परिसर नई दिल्ली में होगा।

सचिव न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय ग्वालियर पुष्पेन्द्र सिंह ने बताया कि कोई भी व्यक्ति अथवा पक्षकार जिसका प्रकरण सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली में लंबित है।

प्रकरण प्राप्त सूची में शामिल है तो ऐसे पक्षकार समाधान समारोह-2026 के माध्यम से अपने प्रकरणों का निराकरण आपसी राजीनामे के माध्यम से कराना चाहते हैं तो वह अविलंब जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ग्वालियर में उपस्थित होकर मध्यस्थता कार्रवाई में सम्मिलित होकर लाभ उठा सकते हैं। 

Reactions

Post a Comment

0 Comments