इजरायल का बड़ा एक्शन...
शांति वार्ता के बीच तबाह किया हिज्बुल्लाह का सीक्रेट ड्रोन बेस
एक तरफ शांति वार्ता जारी है. तो दूसरी तरफ इजरायली सेना को दक्षिणी लेबनान में इजरायल बॉर्डर पर एक पहाड़ के नीचे हिज्बुल्लाह का बड़ा अंडरग्राउंड ड्रोन बेस मिला है. द टाइम्स ऑफ इजरायल की मानें तो इस जगह का इस्तेमाल ईरान में तैयार ड्रोन को असेंबल करने और उन्हें इजरायल की तरफ लॉन्च करने के लिए किया जा रहा था.
सेना के अधिकारियों के मुताबिक, यह बेस पिछले दस सालों में ईरान की सीधी मदद से बनाया गया था. जिस जगह पर सुरंग का नेटवर्क मिला है, वह 6 किलोमीटर दूर मजदल जौन गांव के नीचे मिला है. इसी महीने के शुरुआत में दक्षिणी लेबनान में ऑपरेशन के दौरान इस इलाके पर कब्जा किया था. जानकारी के मुताबिक, सुरंग पहाड़ के अंदर कई सौ मीटर में फैली हुई थी.
जमीन के नीचे लगभग 29 मीटर की गहराई तक जाती है. इस बेस को स्टील के बड़े ब्लास्ट प्रूफ गेट से सेफ किया गया था. इस इलाके में पहली मिली हिज्बुल्लाह की दूसरी सुरंगों की तुलमान में कहीं बेहतर स्टैंडर्ड से तैयार किया गया था. सेना को लगभग 50 ऐसे ड्रोन मिले, जिनमें विस्फोटक वॉरहेड लगे हुए थे. इनका वजन 30 KG है. इन्हें देशभर में टारगेट करने की क्षमता थी. अधिकारियों ने कहा है कि ऐसे ड्रोन हैं, जिनसे पूरे इजरायल को खतरा था.
हिज्बुल्लाह के साथ 2024 के संघर्ष के दौरान हवाई हमलों का निशाना बनाया गया था. इससे पहले अधिकारियों का मानना है कि बाद में इस समूह ने उस जगह को पिर से ठीक करने की कोशिश की थी. यह ऐसे समय में हुई है, जब दोनों पक्षों के बीच पहले से मौजूद युद्धविराम समझौते के बावजूद इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच झड़पें जारी हैं.


0 Comments