आरोपी घटना अंजाम देकर...
पुलिस ने बच्ची के अपहरण में फरार बदमाष को किया गिरफ्तार
ग्वालियर। 22.01.2020। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री नवनीत भसीन द्वारा ग्वालियर जिलें मे नाबालिग लडकियों संबधी अपराधों के त्वरित निकाल करने हेतु दिये गये निर्देषों के पालन मे अति. पुलिस अधीक्षक शहर (मध्य) श्रीमती निवेदिता गुप्ता व एस.डी.ओ.पी घाॅटीगांव श्री प्रवीण अष्ठाना द्वारा अपने अधीनस्थ सभी थाना प्रभारियों को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु मुखबिर तंत्र विकसित करने हेतु आदेषित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देषों के परिपालन में दिनांक 22.01.2020 को थाना प्रभारी घाॅटीगांव उनि0 पप्पू यादव को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि दिनांक 17.06.2019 को थाना घाॅटीगांव क्षेत्र से नाबालिग बच्ची का अपहरण कर उसके साथ गलत काम कर फरार होने वाले बदमाष राजाभान रावत उर्फ रामचरण को आरोन तिराहा एबी रोड के पास देखा गया है।
उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये थाना प्रभारी ने मय थाना बल के मुखबिर के बताये स्थान की घेराबंदी कर राजाभान रावत उर्फ रामचरण पुत्र लाखन रावत उम्र 26 को निवासी लुहारी थाना भितरवार ग्वालियर को गिरफ्तार किया। ज्ञात हो की नाबालिग बच्ची की माॅ ने थाना घाटीगाॅव में आकर सूचना दी कि दिनांक 17.06.19 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरी नाबालिग लडकी का अपहरण कर ले गया है।
उक्त सूचना पर थाना घाटीगाॅव पुलिस ने दिनांक 20.06.19 को अपहरण नाबालिग लडकी को दस्तयाब कर ली गयी थी। जिसके द्वारा बताया गया कि आरोपी राजाभान रावत उर्फ रामचरण द्वारा उसे अपहरण कर कई जगह ले जाकर उसके साथ गलत काम किया गया था। उक्त आरोपी घटना अंजाम देकर फरार हो गया था।
सराहनीय भूमिका- उक्त फरारी बदमाष की गिरफ्तारी मे थाना प्रभारी घाटीगाॅव उनि. पप्पू यादव, सउनि. लालपति जोहरी, आर. सतेन्द्र कैमोर, राकेष शर्मा, राजवीर गुर्जर, मुनेष सिंह की सराहनीय भूमिका रही है।



0 Comments