CM योगी मौके पर पहुंचे, डिप्टी सीएम रो पड़े...
लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, अब तक 15 की मौत !
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में सोमवार को भीषण आग लग गई। इस हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, ये कोचिंग दुकान के ऊपर चल रही थी। जब आग लगी तो कई छात्रों ने बिल्डिंग से कूदकर अपनी जान बचाई। कोचिंग सेंटर में आग लगने की खबर मिलते ही प्रशासन और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम किया। मौके पर अब भी राहत और बचाव का काम जारी है।
लखनऊ अग्निकांड पर प्रधानमंत्री मोदी ने दुख जताया है। पीएम मोदी ने मृतकों के परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की है। साथ ही पीएम ने मृतकों के परिवार के लिए मुआवजे का ऐलान भी किया है...पीएम मोदी ने मृतकों के परिवार के लिए 2-2 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है। दूसरी ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने सारे दौरों को रद्द कर लखनऊ लौट रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में हुई घटना की रिपोर्ट तलब की है। सीएम योगी ने राज्य के DGP और अपर मुख्य सचिव से रिपोर्ट मांगी है और घटना की उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिया है। बता दें कि सीएम योगी ने इस घटना के बाद अपने सभी दौरे रद्द कर दिए हैं और लखनऊ पहुंच गए हैं।
बताया गया कि अग्निकांड में मृतकों की उम्र 20 से 24 साल के बीच है। बताया जा रहा है कि जिस बिल्डिंग में आग लगी है उसके भूतल पर पेट शॉप और ऊपरी मंजिल पर गेमिंग जोन संचालित हो रहा था। आग लगते ही वहां अफरातफरी मच गई और कई लोगों ने जान बचाने के लिए छत और ऊपरी मंजिलों से छलांग लगा दी। दमकल और राहत-बचाव टीमों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।


0 Comments