दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने एक गोल्ड एंड डायमंड शोरूम में घुसकर कर्मचारियों को बंधक बनाया ...
लुटेरों ने कैमरे के सामने लूट लिए 40 करोड़ रुपये के गहने, भागते हुए कहा, "हम वापस आएंगे"
बेतिया जिले के कालीबाग थाना क्षेत्र अंतर्गत सुप्रिया सिनेमा रोड स्थित सैनको गोल्ड एंड डायमंड नामक ज्वैलरी शॉप में बुधवार दोपहर में दिन दहाड़े हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया गया है।स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, लुटेरे क़रीब 6 से 8 संख्या की में थे। लुटेरों की हांथ में बंदूकें सहित अन्य हथियार थें, इसके दम पर शॉप में घुसकर लूट की घटना को अंजाम दिया गया। शॉप के कुछ कर्मियों का कहना है कि लुटेरों ने सबकुछ लूट लिया है। दुकान में रखी लगभग सभी ज्वैलरी लूट ली गई और साथ ही सारे कैश भी लूटकर लुटेरे फरार हो गए हैं।
लुटेरों ने कहा-हम वापस आएंगे
जानकारी के मुताबिक, ज्वेलरी शॉप में घुसे सभी बदमाशों के हाथ में हथियार थे। उन्होंने शॉप के कर्मचारियों को पिस्तौल की नोंक पर बंधक बनाया और दुकान के सभी सोने-चांदी के आभूषणों के साथ नकदी भी लेकर फरार हो गए। कर्मचारियों का दावा है कि बदमाश दुकान में रखे लगभग सभी गहने और कैश लूटकर ले गए हैं, उनके मुताबिक लूटी गई संपत्ति की कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। भागते हुए लुटेरों ने कहा-हम वापस आएंगे। उनकी धमकी के बाद ज्वेलरी शॉप के कर्मचारियों के बीच दहशत व्याप्त है।
बदमाशों ने विरोध करने पर दुकान के एक कर्मी को लुटेरों ने बंदूक की बट से मारकर घायल भी कर दिया। घटना की जानकारी के बाद मौके पर चम्पारण रेंज के DIG हर किशोर राय और SSP कुमार गौतम सहित भारी पुलिस बल मौजूद है। सभी CCTV कैमरों सहित अन्य सभी पहलुओं पर जांच कर रहे हैं।
अपराधियों ने दिनदहाड़े करोड़ों रुपये की लूट की वारदात को अंजाम देकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दी है। कालीबाग थाना क्षेत्र के सुप्रिया सिनेमा रोड स्थित सैनको गोल्ड एंड डायमंड ज्वैलरी शोरूम में 6 से 8 की संख्या में पहुंचे हथियारबंद अपराधियों ने कर्मचारियों को पिस्तौल दिखाया और धमकाकर करोड़ों रुपये कैश और सारे गहने लूटकर फरार हो गए।






0 Comments