'अंडे से निकलकर अजान देने लगे...
पवन खेड़ा के तंज पर ओवैसी ने शायराना अंदाज में किया पलटवार !
चुनाव से पहले ही यूपी का सियासी तापमान चढ़ने लगा है. कांग्रेस सांसद खेड़ा ने असदुद्दीन ओवैसी की चुटकी ली तो AIMIM मुखिया ने भी शायराना अंदाज में उन पर पलटवार किया है.
यूपी में चुनाव से पहले सियासी वार-पलटवार तेज हो गया है. इस बार कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बीच तंज भरी जंग देखने को मिली. खेड़ा ने जब चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में हैदराबाद सांसद की बढ़ती सक्रियता को लेकर चुटकी ली तो इस पर ओवैसी ने भी शायराना अंदाज में तंज कसते हुए जवाब दिया है.पवन खेड़ा ने कहा,'वो पिक्चर थी न, मैं तुलसी तेरे आंगन की... लखनऊ में एक पिक्चर बन रही है, मैं ओवैसी तेरे आंगन का.'
इसके जवाब में AIMIM मुखिया ने कहा, 'किसी शायर ने कहा था, मेरे खिलाफ अभी से बयान देने लगे. निकलकर अंडे से फौरन अजान देने लगे. हैदराबाद में कांग्रेस के एक महाशय ने बयान दिया, मैं उनसे कहना चाहूंगा कि छोड़ दो मेरे अंगने में क्या है, पहले तुम्हारे अंगने में क्या होगा वो देख लो. तुम्हारी पत्नी, तुम्हारी दिले जान हैदराबाद में इलेक्शन लड़ी थी और उनकी जमानत जब्त हो गई. मैंने तो चुनाव में किसी को खड़ा भी नहीं किया था.'
ओवैसी ने आगे कहा, 'प्यारे अपनी बेगम की फिक्र कर ले. हम मर्द लोगों के करीब आओगे तो नुकसान होगा. हम तुम्हारे बड़ों से मुकाबला कर रहे हैं, बच्चों तुम बीच में मत आना वरना पीसे जाओगे चक्की के पाट में.'
1 - मीडिया चेयरमैन @Pawankhera जी ने तो आपके परिवार कि किसी महिला का नाम भी नहीं लिया थे | आपको भी महिलाओ को बीच मे नहीं लाना चाहिए था | मर्दो का काम मर्दो से लड़ना होता है, वैसे उनकी पत्नी कि ज़मानत ज़ब्त नहीं हुई थीं |
2 - अंडे से निकला बच्चा अज़ान देने लगा, कम से कम #अल्लाह का नाम तो ले रहा है, लेकिन उन नकली लोगो से बहुत अच्छा है जो सामने से #अज़ान दे रहे है लेकिन अंदर से #बीजेपी को मदद कर रहे है - syed asim waqar (@syedasimwaqar) November 18, 2026
बता दें, कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा की पत्नी कोटा नीलिमा ने 2023 के तेलंगाना विधानसभा चुनाव में हैदराबाद क्षेत्र की सनथनगर (संत नगर) विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था. वह चुनाव हार गई थीं.
यूपी में ओवैसी ने चंद्रशेखर से किया गठबंधन
उत्तर प्रदेश में आईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने गठबंधन किया है. दोनों
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में प्रदेश की सभी 403 सीटों पर मिलकर लड़ने का ऐलान कर चुके हैं. साथ ही उत्तर प्रदेश चुनाव में चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री पद के लिए उम्मीदवार घोषित किया है.
उन्होंने भी कहा है कि अगर कोई अन्य पार्टी इस गठबंधन में शामिल होना चाहती है, चाहे वह इंडी गठबंधन में हो या कहीं और तो उसका स्वागत है. उन्होंने कहा कि अगर वे अपना राजनीतिक नुकसान सहन करने के लिए तैयार हैं तो हमारे साथ आ जाएं, ताकि उत्तर प्रदेश में जो नाइंसाफी चल रही है, उसे मिलकर रोका जा सके.






0 Comments