G News 24: स्कूल शिक्षा मंत्री सहित अधिकारियों के खिलाफ अनियमितताओं के आरोप,EOW में हुई शिकायत !

 मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग पर करोड़ों की अनियमितताओं के आरोप...

स्कूल शिक्षा मंत्री सहित अधिकारियों के खिलाफ अनियमितताओं के आरोप,EOW में हुई शिकायत !

भोपाल। मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग की वित्तीय और खरीद प्रक्रियाएं सवालों के घेरे में हैं। पूर्व भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी आजाद सिंह डबास ने स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह और विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) में शिकायत देकर कथित वित्तीय अनियमितताओं की विस्तृत जांच और आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग की है।

सूत्रों केअनुसार शिकायत में पांच प्रमुख मामलों को उठाया गया है। इनमें सरकारी स्कूलों के रखरखाव के लिए आवंटित 149 करोड़ रुपये के बजट और करीब 350 करोड़ रुपये के यूनिफॉर्म टेंडर की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल लगाए गए हैं। इसके अलावा सांदीपनि स्कूलों के लिए 116 चपाती मशीनों की खरीदी पर करीब 8.98 करोड़ रुपये खर्च किए जाने को लेकर भी आपत्ति जताई गई है।

शिकायतकर्ता ने प्रदेश के 92 हजार 520 सरकारी स्कूलों को आवंटित बजट के उपयोग तथा मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम में कागज खरीदी और पुस्तकों की छपाई से जुड़े टेंडरों की भी जांच कराने की मांग की है। शिकायत में विभागीय अधिकारियों के साथ कथित बिचौलियों और पूर्व ओएसडी की भूमिका की पड़ताल करने तथा संबंधित लोगों की चल-अचल संपत्तियों की जांच कराने का भी आग्रह किया गया है।

इस मामले ने स्कूल शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली, सरकारी धन के उपयोग और खरीद प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, फिलहाल ये शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोप हैं, जिनकी स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है। EOW की जांच और संबंधित दस्तावेजों की पड़ताल के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Reactions

Post a Comment

0 Comments