G News 24 : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष ललित किशोर ने मैराथन दिखाई हरी झंडी !

 विधिक जागरूकता के संदेश के साथ ग्वालियर में हुई 4 किलोमीटर की  मैराथन...

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष ललित किशोर ने मैराथन दिखाई हरी झंडी ! 

ग्वालियर। विधिक सेवा सप्ताह के तहत रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा ग्वालियर में विधिक जागरूकता मैराथन का आयोजन किया गया। जिला न्यायालय परिसर से शुरू हुई करीब 4 किलोमीटर लंबी दौड़ को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष ललित किशोर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मैराथन में न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों, अधिवक्ताओं, पैरालीगल वॉलंटियर्स और आमजन ने भाग लेकर कानूनी अधिकारों एवं निःशुल्क विधिक सहायता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। दौड़ विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः जिला न्यायालय पहुंचकर संपन्न हुई।

प्रतियोगिता में जिला न्यायाधीश प्रदीप कुमार दुबे ने प्रथम, जिला न्यायाधीश व्ही.पी.एस. चौहान ने द्वितीय और न्यायिक कर्मचारी जसवंत सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समापन पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ललित किशोर ने विजेताओं को प्रशस्ति-पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार ग्वालियर में 14 से 20 नवंबर तक विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

Reactions

Post a Comment

0 Comments