19 लिफ्ट, 23 एस्केलेटर और 350 मीटर लंबे एफओबी से बदलेगा सफर का अनुभव...
ग्वालियर रेलवे स्टेशन का नया कॉनकोर्स और आधुनिक सुविधाओं का स्वरूप अब दिखने लगा है !
ग्वालियर। स्टेशन पर लगभग 2400 यात्रियों को एक साथ सुविधा उपलब्ध करवाने वाला कॉनकोर्स तैयार हो रहा है। यह शाही भी होगा और स्मार्ट भी, इसमें सिंधियाकालीन झरोखों के साथ आधुनिक सुविधाओं का संगम; फूड कोर्ट, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और डिजिटल डिस्प्ले एक ही छत के नीचे संभवत : अगले माह के अंतिम सप्ताह से उपलब्ध हो सकते हैं !
कॉनकोर्स की खासियत...
- एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं वाला 2400 यात्रियों की क्षमता का विशाल कॉनकोर्स
- फूड कोर्ट, फूड कॉर्नर और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स एक ही छत के नीचे
- 19 लिफ्ट और 23 एस्केलेटर से सभी प्लेटफॉर्म सीधे जुड़ेंगे
- अगले 40 वर्षों की यात्री जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार हो रहा स्टेशन
कॉनकोर्स क्षेत्र में ...
रेलवे स्टेशन, रेलवे रिजर्वेशन ऑफिस, प्रस्तावित स्टेशन/पिकअप, एस्केलेटर, एफओबी, पार्किंग जोन, ग्वालियर मेला, स्टेशन क्वार्टर, सिटी सेंटर, ऑफिस, कमर्शियल एरिया, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, फूड कोर्ट, एएफओबी, 5-6 नंबर प्लेटफॉर्म समाहित होगा !
- कुल परियोजना लागत : 462 करोड़
- कॉनकोर्स क्षेत्रफल : 90×72 मीटर
- क्षमता : 2400 यात्री
- लागत : 462 करोड़
- लिफ्ट : 19
- एस्केलेटर : 23
- फुट ओवरब्रिज : 350 मीटर
- फेसिलिटी एरिया : 4
- आवासीय टावर : 3 (2-7 मंजिला, कुल 6 मंजिला)
- पैदल यात्रियों की सुविधा : 350 मीटर लंबा, 6 मीटर चौड़ा
- एस्केलेटर लागत : 18 करोड़
- प्लेटफॉर्म-5 और 6 के कमर्शियल एरिया सहित, स्टेशन का पुनर्विकास का काम सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य अंतिम चरण में है।
ग्वालियर रेलवे स्टेशन का कायाकल्प अब अंतिम चरण में है। प्लेटफॉर्म-5 और 6 के बनने का रास्ता साफ होने के साथ ही स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने का काम तेजी से चल रहा है। स्टेशन को अगले 40 वर्षों की यात्री जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है।प्लेटफॉर्म-5 और 6 बनने का रास्ता साफ:स्टेशन के आसपास में प्रस्तावित होने के बाद रेलवे ने प्लेटफॉर्म-5 और 6 को जोड़ने के लिए निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। इसके बनने से यात्रियों को आने-जाने में सुविधा होगी। स्टेशन का नया स्वरूप यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।
350 मीटर लंबा एफओबी और दो कॉमर्शियल टावर भी बनेंगे
स्टेशन की दोनों ओर से आने वाले यात्रियों के लिए नया एफओबी बनाया जा रहा है। इससे यात्रियों को प्लेटफॉर्म बदलने में सुविधा होगी। एफओबी से सभी प्लेटफॉर्म आपस में जुड़ेंगे और यात्री आसानी से एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म तक जा सकेंगे।स्टेशन को पुनर्विकास का काम सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्यग्वालियर रेलवे स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं और बेहतर यात्री सेवाओं के साथ नया स्वरूप दिया जा रहा है। स्टेशन के पुनर्विकास के बाद यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।



0 Comments