G News 24 : शहर की सड़कें हर हाल में होना चाहिए गड्ढा मुक्त: निगमायुक्त संघ प्रिय

  शहर वायु प्रदूषण से मुक्त रहे...

शहर की सड़कें हर हाल में होना चाहिए गड्ढा मुक्त: निगमायुक्त संघ प्रिय

ग्वालियर । शहर की सड़कों को हर हाल में गड्ढा मुक्त करें। इसके साथ ही गड्ढे से उड़ने वाली धूल को हर हाल में खत्म करें जिससे शहर वायु प्रदूषण से मुक्त रहे। यह निर्देश निगम आयुक्त संघ प्रियने भवन शाखा की बैठक में दिए। वहीं अपर आयुक्त टी प्रतीक राव ने कहा कि शहर में बन रही अवैध कालोनियों पर शीघ्रता से कार्रवाई करें जिससे अवैध कॉलोनियां विकसित नहीं हो। 

निगम आयुक्त संघ प्रिय ने भवन शाखा की बैठक में निर्देश  दिए कि शहर की सड़कों को हर हाल में गड्ढा मुक्त करें, इसके लिए जहां पर गड्ढे हो गए हैं, वहां पर पेचवर्क का कार्य तेज गति से करें। इसके साथ ही उन्होंने गड्ढों के कारण उड़ने वाली धूल पर भी नाराजगी जताई, और शहर की सड़कों को धूल मुक्त करने के निर्देश  दिए। इसके साथ ही उन्होंने ट्रांसपोर्ट नगर की सड़कों को ठीक करने के निर्देश दिए। साथ ही शहर में चिन्हित किए गए जलभराव वाले पॉइंट पर तत्काल कार्रवाई कर उन क्षेत्रों को जलभराव से मुक्त करने के निर्देष दिए। वहीं सीएम हेल्पलाइन एवं जनसुनवाई की समस्याओं के निराकरण के निर्देश  दिए हैं। 

उन्होंने कहा कि शुक्रवार को दीनदयाल नगर में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शिविर लगाया जाएगा, साथ ही सभी अधिकारी फील्ड में रहें। बैठक में स्मार्ट सिटी सीईओ एवं अपर आयुक्त टी प्रतीक राव ने शहर में जर्जर भवनों पर कार्रवाई की क्षेत्रीय अधिकारियों जानकारी मांगी साथ ही जर्जरों भवनों पर कार्रवाई के निर्देष दिए है। वहीं सीएंडडी वेस्ट मटेरियल पर जुर्माना की कार्रवाई कम होने के कारण उन्होंने नाराजगी जताई।

स्मार्ट सिटी सीईओ एवं अपर आयुक्त टी प्रतीक राव ने भवन अधिकारियों को अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई के निर्देश  दिए। उन्होंने कहा कि चिन्हित कॉलोनियों पर अभी तक कार्रवाई क्यों नहीं की गईं। अवैध कॉलोनाइजरों पर एफआईआर कराई जानी थी, वह क्यों नहीं कराई गई। इसके साथ ही उन्होंने निर्देष दिए कि जो अवैध कॉलोनियां विकसित हो रही हैं उन पर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही अब शहर में नई अवैध कॉलोनी विकसित नहीं होनी चाहिए। बैठक में स्मार्ट सिटी सीईओ एवं अपर आयुक्त टी प्रतीक राव, अधीक्षण यंत्री सुरेश अहिरवार, भवन अधिकारी वीरेन्द्र शाक्य, यशवंत मैकले सहित सभी क्षेत्राधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Reactions

Post a Comment

0 Comments