फुल ड्रेस रिर्हसल परेड का अपर कलेक्टर सीबी प्रसाद ने जायजा लिया...
एसएएफ ग्राउंड पर स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की हुई फाइनल रिहर्सल !
ग्वालियर। स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की अंतिम तैयारियों का कंपू स्थित एसएएफ ग्रांउड पर 13 अगस्त को फुल ड्रेस रिर्हसल परेड का अपर कलेक्टर सीबी प्रसाद ने जायजा लिया। इस बीच संयुक्त परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अभ्यास किया गया। 15 अगस्त को मुख्य समारोह इसी ऐतिहासिक मैदान पर आयोजित किया जायेगा। रिहर्सल में सशस्त्र बलों, पुलिस की टुकडी, बीएसएफ श्वान दस्ता, स्काउट एवं गाइड, एनसीसी छात्रों आदि अभ्यास किया। परेड के बीच कदमताल, अनुशासन, सलामी, और अन्य गतिविधियों का बारीकी से निरीक्षण किया गया। इस बीच कार्यक्रम का संचालन एसबी ओझा और सुनीता पाठक ने किया। अधिकारियों ने प्रत्येक गतिविधि की जांच कर आवश्यक सुधार के निर्देश दिये। ताकि मुख्य समारोह में कोई कमी नहीं रहे।
स्कूली छात्रों ने प्रस्तुत किया नृत्य
इस मौके पर 5 स्कूली छा़त्र-छात्राओं ने रंग-बिरंगे परिधानों का नृत्य प्रस्तुत किये। इस बीच एडीएम अनिल बनवारिया, एसडीएम, ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का बारीकी परीक्षण करते हुए नृत्यों में बदलाव के बीच बदलाव करने के निर्देश दिये। परेड के समापन के पश्चात बीएसएफ के डॉग स्कॉट ने कर्तव्य दिखाये तो मौजूद छात्र-छात्राओं ने तालियों से स्वागत किया।
समय-सीमा का भी परीक्षण किया गया
इसके साथ ही, स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी अंतिम रिहर्सल हुई। विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत अपनी प्रस्तुतियों का अभ्यास किया। फुल ड्रेस रिहर्सल में बच्चों की वेशभूषा, मंच संचालन, प्रस्तुतियों के क्रम और समय-सीमा का भी परीक्षण किया गया। प्रशासन ने समारोह स्थल की व्यवस्थाओं, बैठने की व्यवस्था, मंच, सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को भी अंतिम रूप दिया। 13 अगस्त की यह रिहर्सल मुख्य समारोह से पहले अंतिम जांच के रूप में देखी जा रही है।
एसएएफ ग्राउंड देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आएगा
अधिकारियों का लक्ष्य है कि 15 अगस्त को जिला स्तरीय समारोह में परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम भव्यता और अनुशासन के साथ संपन्न हों। स्वतंत्रता दिवस पर एसएएफ ग्राउंड देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिकारी, जनप्रतिनिधि, विद्यार्थी और नागरिक समारोह में शामिल होंगे।



0 Comments