ग्वालियर हुआ व्ही बी जी राम जी योजना क़े तहत पंच सम्मलेन !
VBG रामजी योजना रोजगार/स्वरोजगार से रोजगार प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है:श्रीरावत
ग्वालियर। शुक्रवार को ग्वालियर जिले में पंच सरपंच सम्मलेन का आयोजन किया गया।लोकसभा क्षेत्र ग्वालियर क़े सांसद भारत सिंह कुशवाह क़े मुख्य आतिथ्य में दीप प्रज्वलन कर सम्मलेन का शुभारम्भ किया गया। इस दौरान सांसद श्री कुशवाह सहित मध्य प्रदेश राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम क़े अध्यक्ष केशव सिंह बघेल, जिला पंचायत क़े अध्यक्षा श्रीमती दुर्गेश कुंवर,भितरवार विधायक मोहन सिंह राठोर, ग्वालियर ग्रामीण से जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी प्रेम सिंह राजपूत, जनपद पंचायत क़े अध्यक्ष, उपाध्यक्ष , सरपंच ,पंच गण शामिल हुए।
कार्यक्रम क़े शुरुआत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सोजान सिंह रावत ने अपने उद्बोधन में व्ही बी जी राम जी योजना क़े प्रावधानों और नल जल योजनाओं क़े वर्तमान प्रावधानो क़े तहत अब ग्राम पंचायतों क़े द्वारा नल जल योजना क़े संधारण, एवं संचालन क़े विषय में विस्तार से बताया। साथ ही व्ही बी जी राम जी योजना क़े तहत सम्पूर्ण ग्राम विकास की रूपरेखा क़े सम्बन्ध में एव कार्यों क़े प्रावधानों के बारे में विस्तार से अवगत कराया।मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा कहां गया की व्ही बी जी रामजी योजना रोजगार से स्वरोजगार और स्वरोजगार से रोजगार प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश कुंवर एवं भितरवार विधायक मोहन सिंह राठौर क़े द्वारा व्ही बी जी राम जी योजना क़े प्रावधानों क़े माध्यम से ग्रामीण विकास क़े क्षेत्र में सरपंच एवं पंच की भूमिका क़े सम्बन्ध में एव उनके अधिकार और उत्तरदायित्वओं को अवगत कराते हुए व्ही बी जी राम जी योजना क़े माध्यम से विकसित ग्राम पंचायत से विकसित भारत की संकल्पना पर जोर दिया।
कार्यक्रम क़े अंत में मुख्य अतिथि ग्वालियर क़े सांसद भारत सिंह कुशवाह क़े द्वारा भारत सरकार और प्रधान मंत्री जी क़े नेतृत्व में समय की मांग और बदलते भारत क़े क्रम में मनरेगा योजना क़े मूल लक्ष्य से बढ़कर विकसित भारत क़े संकल्प को ध्यान में रखते हुए ग्रामीण क्षेत्र क़े सम्पूर्ण विकास को अपने में समाहित करने वाली योजना क़े रूप में व्ही बी जी राम जी योजना क़े तहत नवीन जोड़े गए कार्यों और पूर्व की मनरेगा से व्ही बी जी राम जी योजना क़े अंतर को विस्तार से समझाया गया।
मुख्य अतिथि ने सरपंच एवं पंचों से आह्वान किया की वे स्वयं ग्राम पंचायत की सरकार हैँ और खुले मन से स्वयं को सम्पूर्ण ग्राम पंचायत का मुखिया क़े बतौर प्रत्येक वार्ड, और सभी क्षेत्रों में प्रत्येक वर्ग को ध्यान में रखते हुए योजना निर्माण एवं विकास क़े लिए संकल्पित होकर कार्य करें। कार्यक्रम क़े अंत में श्री वेद व्रत व्यास परियोजना अधिकारी जिला पंचायत द्वारा सभी अतिथिगण, जनप्रतिनिधि सरपंच, पंच, एवं शासकीय सेवकों का आभार व्यक्त किया गया।



0 Comments