G News 24 : भिंड-ग्वालियर हाइवे पर भीषण हादसे में यूपी के 8 मजदूरों की मौत,22 घायल !

 सभी मजदूर गोहद से वापस अपने घर लखीमपुर खीरी यू पी जा रहे थे...

भिंड-ग्वालियर हाइवे पर भीषण हादसे में यूपी के 8 मजदूरों की मौत,22 घायल ! 

ग्वालियर । ग्वालियर से भिंड इटावा 719 पर देर रात्रि एक पिकअप वैन व ट्रक में आमने सामने हुई भिड़ंत में 8 मज़दूरों की मौत हो गई और 22 के लगभग घायल हो गये । सभी मजदूर गोहद से वापस अपने घर लखीमपुर खीरी यू पी जा रहे थे। तेज गति से जा रही पिकअप वैन के ड्राइवर ने छीमका मोड़ पर सामने बैठी गायों को बचाने के लिए जैसे ही टर्न लिया अचानक सामने से आ रहे ट्रक से पिकअप टकरा गई ।चंबल रेंज के डीआईजी सुनील कुमार जैन ने 8 मजदूरों की मौत व 23 मजदूरों के घायल होने की पुष्टि की है| उन्होंने बताया कि ग्वालियर में घायलों का इलाज किया जा रहा है ।

टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि पिकअप वैन के परखच्चे उड़ गये और उसमें बैठे 5 मज़दूरों की मौके पर ही मौत हो गई , 3 ने ग्वालियर ले जाते समय दम तोड़ दिया । घायलों को ग्वालियर भेजा गया है। पुलिस व प्रशासन उनके इलाज की व्यवस्था में लगा है । हादसा इतना भयावह था कि घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तत्काल मदद के लिए पहुंचे। पुलिस और ग्रामीणों ने घायलों को वाहनों से बाहर निकालकर 108 एम्बुलेंस तथा पुलिस वाहनों की मदद से गोहद अस्पताल पहुंचाया। गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल, एसडीओपी महेंद्र गौतम, चोराहा थाना प्रभारी रामनरेश यादव, गोहद थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह कुशवाहा और ऐंडोरी थाना प्रभारी विवेक प्रभात सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस टीम ने राहत एवं बचाव कार्य तेज कराया और यातायात को व्यवस्थित कराया। भीषण दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल इसकी तस्वीर पूरी तरह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों, मृतकों की पहचान और दुर्घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस की जांच के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है।

Reactions

Post a Comment

0 Comments