ग्वालियर पुलिस की मुस्तैदी से टली बड़ी वारदात...
राधा स्वामी सत्संग आश्रम के पास डकैती की साजिश रच रहे चार आरोपी गिरफ्तार
ग्वालियर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर धर्मवीर सिंह के निर्देशन में जिले में अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत ग्वालियर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना महाराजपुरा एवं क्राईम ब्रांच की संयुक्त टीम ने डकैती की योजना बना रहे चार शातिर बदमाशों को हथियारों सहित गिरफ्तार कर एक संभावित बड़ी वारदात को होने से पहले ही विफल कर दिया। एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।
दिनांक 09.07.2026 की रात्रि में थाना महाराजपुरा को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि 5-6 बदमाश राधा स्वामी सत्संग आश्रम के सामने सूरो-बेहटा रोड पर एकत्र होकर लक्ष्मणगढ़ निवासी गंधर्व सिंह के घर डकैती डालने की योजना बना रहे हैं। उक्त सूचना से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर को अवगत कराया गया, जिस पर अति. पुलिस अधीक्षक(पश्चिम/अपराध) सुमन गुर्जर एवं अति. पुलिस अधीक्षक(पूर्व) शिवेश सिंह बघेल निर्देशन में तथा सीएसपी महाराजपुरा नागेन्द्र सिंह सिकरवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महाराजपुरा निरीक्षक यशवंत गोयल एवं थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक अमित शर्मा के द्वारा पुलिस की संयुक्त टीमों को उक्त सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही हेतु लगाया गया।
पुलिस टीमों ने मौके पर जाकर झाड़ियों में छिपकर बदमाशों की गतिविधियों पर निगरानी रखी। इस दौरान बदमाशों को आपस में गंधर्व सिंह के घर डकैती डालने तथा आवश्यकता पड़ने पर गोली चलाने तक की बातें करते हुए सुना गया। सूचना की पुष्टि होने पर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से तीन अलग-अलग पार्टियां बनाकर चारों ओर से घेराबंदी की। पुलिस की आहट मिलते ही बदमाश भागने लगे, जिनमें से चार को मौके पर ही दबोच लिया गया, जबकि एक आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया।
गिरफ्तार आरोपियों ने अपने नाम हरेन्द्र उर्फ देवा ओझा उम्र 21 वर्ष निवासी उटीला, प्रदीप परिहार उम्र 19 वर्ष निवासी सिमरिया ताल, डबरा, हरिओम जाट उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम कैथोदा तथा मोहित सिंह तोमर उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम लेपा, जिला मुरैना बताए। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे अपने फरार साथी आदित्य भदौरिया निवासी शताब्दीपुरम, ग्वालियर के साथ मिलकर गंधर्व सिंह के घर डकैती डालने की योजना बना रहे थे।
पुलिस को तलाशी के दौरान आरोपी हरेन्द्र उर्फ देवा ओझा से एक 315 बोर का देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, एक मोबाइल एवं 250 रुपये नगद, आरोपी प्रदीप परिहार से एक 315 बोर का देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, एक मोबाइल एवं 200 रुपये नगद, आरोपी हरिओम जाट से एक 315 बोर का देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, दो मोबाइल एवं 500 रुपये नगद तथा आरोपी मोहित सिंह तोमर से एक लोहे का सब्बल एवं 330 रुपये नगद बरामद किए गए।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बरामद समस्त हथियार, कारतूस, मोबाइल एवं नगदी को विधिवत जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध थाना महाराजपुरा में अप0क्र0 385/26 धारा 310(4),310(5), 310(6) बीएनएस, 25/27 आर्म्स एक्ट तथा 11/13 एमपीडीपीके एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है तथा आरोपियों से अन्य आपराधिक वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी -
- हरेन्द्र उर्फ देवा ओझा पुत्र बालकिशन ओझा उम्र 21 साल निवासी ग्राम उटीला जिला ग्वालियर
- प्रदीप परिहार पुत्र रणवीर परिहार उम्र 19 साल निवासी सिमरिया ताल डबरा ग्वालियर
- हरिओम जाट पुत्र राजेन्द्र सिंह जाट उम्र 25 साल निवासी ग्राम कैथोदा थाना पिछोरा ग्वालियर
- मोहित सिंह तोमर पुत्र अतिबल सिंह तोमर उम्र 25 साल निवासी ग्राम लेपा थाना सिहोनिया मुरैना
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी महाराजपुरा निरीक्षक यशवंत गोयल, थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक अमित शर्मा, उपनिरीक्षक राजीव सोलंकी, उनि रोहित भदौरिया, उनि संतराम राठौर, उप निरी. शुभम परिहार, सउनि विनोद छारी, प्रआर अनिल शर्मा, प्र.आर. बेताल यादव, आर. शिवराज, आर. भानू सिकरवार, आर. गौरव परमार(क्राईम ब्रांच), आर. रत्नेश राजावत(क्राईम ब्रांच), आर. आनन्द यादव, आर. रूस्तम सिंह, आर. अनिल गुर्जर, आर. धर्मन्द्र गुर्जर, आर. जसवीर, आर. सोबरन सिंह, आर. सुरेश सिंह, आर. अभिषेक शर्मा, आर. अभिषेक यादव, आर. जयहिंद जादौन, आर. सत्यम शर्मा, आर. सोनू प्रजापति की सराहनीय भूमिका रही।


0 Comments