G News 24 : कौशांबी पटाखा फैक्टरी विस्फोट,अब तक 11 मौतें की मौत !

 सात पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, किए गए निलंबित...

कौशांबी पटाखा फैक्टरी विस्फोट,अब तक 11 मौतें की मौत !

लखनऊ।   यूपी के कौशांबी जिले में अवैध पटाखा निर्माण और भंडारण के दौरान हुए भीषण विस्फोट में 11 लोगों की मौत और 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पिपरी थाने के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक समेत सात पुलिसकर्मियों को लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया गया है, वहीं पुलिस ने मंगलवार तड़के मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी और फैक्ट्री संचालक नौशाद को गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी है।

पुलिस के मुताबिक, 31 अगस्त को सुबह करीब 11:30 बजे पिपरी थाना क्षेत्र के चिल्ला शाहबाजी गांव स्थित अवैध पटाखा निर्माण एवं भंडारण कारखाने में भीषण विस्फोट हुआ था। विस्फोट में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए। घटना के संबंध में पिपरी थाने में छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

पिपरी थाना क्षेत्र के चिल्ला शाहबाजी गांव में अवैध पटाखा निर्माण और भंडारण के दौरान हुए भीषण विस्फोट के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। लापरवाही बरतने पर पिपरी थाना के तत्कालीन प्रभारी समेत सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। विस्फोट में 11 लोगों की मौत और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।

पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र की ओर से जारी प्रेस नोट के मुताबिक, 31 अगस्त को सुबह करीब 11:30 बजे चिल्ला शाहबाजी गांव में अवैध पटाखा निर्माण और भंडारण के कारखाने में विस्फोट हुआ था। मामले में पिपरी थाने में छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

पहले ही निलंबित हो चुका था फैक्टरी संचालक का परमिट

जांच में सामने आया कि अवैध पटाखा निर्माण और भंडारण का आरोपी नौशाद अली पुत्र निजामुद्दीन, निवासी महमूदपुर मनौरी, थाना पिपरी पहले भी कार्रवाई की जद में आ चुका था। उसके पटाखा निर्माण/भंडारण संबंधी अनुमति को अनियमितता मिलने पर 4 अप्रैल 2024 को निलंबित कर दिया गया था।

इसके बाद भी आरोपी के खिलाफ अक्तूबर 2024 में अवैध पटाखा फैक्टरी चलाने के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया और उसे जेल भेजा गया था। आरोपी के जेल से बाहर आने के बाद भी कथित तौर पर अवैध फैक्टरी दोबारा संचालित की जा रही थी। 31 अगस्त को इसी दौरान हुए विस्फोट में 11 लोगों की जान चली गई।

इन सात पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

घटना के दौरान पिपरी थाने की चौकी चायल के प्रभारी रहे अधिकारियों और तत्कालीन थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। निलंबित पुलिसकर्मियों में निरीक्षक शिवचरण राम, उपनिरीक्षक विकास सिंह, उपनिरीक्षक विनय सिंह, उपनिरीक्षक अजीत कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अभिषेक गुप्ता, उपनिरीक्षक मनीष पाल और उपनिरीक्षक अमित द्विवेदी शामिल हैं।

Reactions

Post a Comment

0 Comments