G News 24 : राजाबाबू सिंह को ADG रेल, भोपाल से पदोन्नत कर स्पेशल डीजी रेल, भोपाल बनाया गया !

मध्य प्रदेश पुलिस में बड़ा बदलाव, दो वरिष्ठ IPS अधिकारी स्पेशल डीजी बने...

 राजाबाबू सिंह को ADG रेल, भोपाल से पदोन्नत कर स्पेशल डीजी रेल, भोपाल बनाया गया !

भोपाल। मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की पदोन्नति को लेकर आदेश जारी करते हुए 1994 बैच के दो अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) से स्पेशल डीजी (Special DG) पद पर पदोन्नत किया है। पदोन्नति 1 सितंबर 2026 से प्रभावी मानी गई है।

आदेश के अनुसार राजाबाबू सिंह को ADG रेल, भोपाल से पदोन्नत कर स्पेशल डीजी रेल, भोपाल बनाया गया है। वहीं डी.पी. गुप्ता को पुलिस मुख्यालय में ADG के पद से पदोन्नत कर स्पेशल डीजी (DGP पे-स्केल) नियुक्त किया गया है। वे कम्युनिटी पुलिसिंग, आरटीआई, कोऑपरेटिव फ्रॉड, लोक सेवा गारंटी, पुलिस मैनुअल, अनुसंधान एवं विकास तथा पुलिस सुधार से जुड़े दायित्व संभालते रहेंगे।

इससे पहले अगस्त में भी पुलिस महकमे में महत्वपूर्ण फेरबदल किया गया था। अंशुमन यादव को ADG इंटेलिजेंस के साथ ADG साइबर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया, जबकि अनिल कुमार को स्पेशल डीजी महिला सुरक्षा के साथ स्पेशल डीजी AJAK का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया। चंचल शेखर को खेल एवं युवा कल्याण विभाग का निदेशक बनाया गया है। वहीं डी. श्रीनिवास वर्मा को नारकोटिक्स और STF के साथ SAF एवं SISF का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 

Reactions

Post a Comment

0 Comments