G NEWS 24 : शादी के तीन महीन बाद गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर की पत्नी की हत्या

शव बाथरूम में छिपाकर दोनों आरोपी मौके से फरार...

शादी के तीन महीन बाद गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर की पत्नी की हत्या

हरियाणा के गुरुग्राम में तीन महीने बाद गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है। दोनों आरोपी महिला की लाश को बाथरूम में छिपाकर नेपाल भाग गए थे। पुलिस के अनुसार, एक युवक ने प्रेमिका के साथ मिलकर शादी के महज तीन महीने बाद पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपियों ने शव को बाथरूम में छिपा दिया। फिर नेपाल फरार हो गए। करीब डेढ़ महीने बाद गुरुग्राम पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया। गुरुग्राम पुलिस की मानेसर क्राइम ब्रांच ने शनिवार रात मानेसर क्षेत्र से फरार चल रहे पति अंकित और उसकी प्रेमिका रजनी देवी को गिरफ्तार किया। 

आरोपी अंकित मानेसर का रहने वाला है, जबकि रजनी झज्जर जिले के औरंगाबाद गांव की निवासी है। दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, रेवाड़ी जिले के हंसाका गांव निवासी मधु की शादी 19 फरवरी को अंकित भगत से हुई थी। शादी के बाद से चीजें ठीक नहीं थीं। मधु ने परिवार को ससुराल वालों की प्रताड़ना की बात बताई थी। ऐसे में जब मधु की मौत की सूनाच मिली तो मायके पक्ष ने पति पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने जांच में शुरू की, तो अंकित और रजनी के बीच पिछले तीन वर्षों से प्रेम संबंधों के बारे में पता चला। इसी रिश्ते की वजह से दोनों ने मधु को रास्ते से हटाने की पूरी प्लानिंग बना ली। 

21 मई को अंकित अपनी पत्नी को बहाने से रजनी के किराये के कमरे पर ले गया। वहां दोनों ने मधु की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसके बाद शव को बाथरूम में छिपाकर दोनों मौके से फरार हो गए। हत्या के लिए इस्तेमाल किया गया हथियार अंकित करीब दो महीने पहले उत्तर प्रदेश से लेकर आया था। वारदात के बाद दोनों पहले हरिद्वार पहुंचे। वहां से नेपाल भाग गए। 30 जून को भारत लौटने के बाद वे मानेसर क्षेत्र में रह रहे थे। पुलिस को उनकी मौजूदगी की सूचना मिली, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस रिमांड के दौरान हत्या की साजिश, हथियार की खरीद और फरारी के दौरान मिली मदद की भी जांच कर रही है।

Reactions

Post a Comment

0 Comments