खामेनेई के सुपुर्द-ए-खाक होने से पहले दहलेगा ईरान...
डील खत्म करने के बाद ट्रंप आज रात ईरान पर करेगा बड़े हमले !
पश्चिम एशिया संघर्ष के एक बार फिर चरम पर पहुंचने की संभावना बताई जा रही है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का अमेरिका आज रात शायद ईरान पर फिर हमला करेगा. उन्होंने यह बात अंतरिम समझौते को खत्म घोषित करने और ईरानियों को घटिया और सनकी कहने के कुछ ही घंटों बाद कही.
ट्रंप ने अंकारा में आयोजित NATO समिट में बोलते हुए कहा,' हम शायद आज रात उन पर फिर हमला करेंगे.' अमेरिकी हमलों के टारगेट क्या होंगे और यह कितने दायरे में होगा इसकी कोई जानकारी नहीं दी. ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब ईरान के इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने बहरीन और कुवैत में अमेरिका के 85 मिलिट्री साइट्स पर हमला करने का दावा किया है. अमेरिका ने भी ईरान के 80 से ज्यादा मिलिट्री ठिकानों पर हमला किया है.
'ईरान बुरा बर्ताव कर रहा...'
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरानी लोग बेहद बुरा बर्ताव कर रहे हैं और वह ईरानियों की हरकतों से खुश नहीं हैं. साथ ही, उन्होंने स्पष्ट किया कि अमेरिका ईरान में सरकार बदलना नहीं चाहता, लेकिन यह भी नहीं चाहता कि ईरान के पास परमाणु हथियार हों. अंकारा में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा,' ईरानी जो कर रहे हैं, उससे मैं खुश नहीं हूं. वे बेहद बुरा बर्ताव कर रहे हैं.'
पश्चिम एशिया में तनाव जारी
ट्रंप ने आगे कहा कि अमेरिका तेहरान में सरकार बदलना नहीं चाहता, लेकिन ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकने के अपने रुख पर कायम है. अमेरिकी राष्ट्रपति का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ रहा है और ईरान के IRGC ने बहरीन और कुवैत में अमेरिका के 85 मिलिट्री ठिकानों पर हमला किया है. अमेरिका ने भी ईरान के 80 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई की है.
ईरान के नेता झूठ बोलते हैं: ट्रंप
ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ईरान के साथ परमाणु समझौता करने की कोशिशें छोड़ सकता है, क्योंकि वह बिना समझौते के भी अपने मकसद पूरे कर सकता है. उन्होंने अंकारा में मीडिया के साथ बातचीत में कहा,'मुझे नहीं पता कि कोई समझौता होगा या नहीं. हो सकता है कि हम बिना समझौते के ही आगे बढ़ें, क्योंकि यह ज्यादा आसान है.'ट्रंप ने कहा कि ईरान के नेता झूठ बोलते हैं और धोखा देते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि बातचीत के बाद वे अपने वादों से मुकर जाते हैं. उन्होंने कहा,' हमारे समझौते के तहत वे कभी परमाणु हथियार नहीं बना पाएंगे, लेकिन मुझे नहीं पता कि कोई समझौता होगा या नहीं.'
ईरान के बदले लिया दूसरे देश के नाम
ट्रंप NATO समिट में बोलते हुए ईरान और जापान के नामों में उलझ गए. उन्होंने अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर पर हुए मिसाइल हमले के बारे में बात करते हुए ईरान के बदले इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ जापान बोल दिया. ट्रंप ने कहा,' इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ जापान ने हम पर 111 मिसाइलें दागीं. उन्होंने एक घंटे के अंदर हमारे एयरक्राफ्ट कैरियर (USS अब्राहम लिंकन) पर हमला किया और उन सभी मिसाइलों को मार गिराया गया.' अमेरिकी राष्ट्रपति की इस बड़ी चूक ने ऑनलाइल लोगों का ध्यान खूब खींचा है.
ट्रंप ने यह भी कहा कि दोनों देशों के बीच हाल ही में हुए हमलों के बाद बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ईरान पर और हमले कर सकता है. उन्होंने कहा,' हम सबसे ऊंचे लेवल पर हमला नहीं कर रहे हैं. सबसे ऊंचे लेवल का मतलब है पुल. उनके पावर प्लांट, जहां वे बिजली बनाते हैं. अगर जरूरत पड़ी, तो हम उन्हें नष्ट कर देंगे. मैं ऐसा करना नहीं चाहता, लेकिन अगर जरूरत पड़ी, तो हम उन्हें नष्ट कर देंगे.'


0 Comments