G News 24 : रुपये से लेकर डॉलर और ज्वेलरी तक... श्रीराम मंदिर के चंदा चोरों से हुआ बरामद !

 इस खुलासे के मुताबिक सात आरोपियों से जो बरामदगी हुई है वह काफी चौंकाने वाली है...

रुपये से लेकर डॉलर और ज्वेलरी तक... श्रीराम मंदिर के चंदा चोरों से हुआ बरामद !

अयोध्या। अयोध्या के श्रीराम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी मामले में अब तक का सबसे बड़ा खुलासा सामने आया है. एबीपी न्यूज़ के पास उपलब्ध दस्तावेज़ों से शुरुआती तौर पर यह स्पष्ट होता है कि गिरफ्तार 8 आरोपियों में से सबसे बड़ी रकम किसके पास से बरामद हुई. इस मामले में अयोध्या पुलिस ने अविनाश शुक्ला, लवकुश मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा, रमाकांत मिश्रा, मनीष कुमार यादव (टिन्नू का भतीजा), करूणेश पांडेय, राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया था. बाद में अदालत ने सभी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

सूत्रों के अनुसार, अलग-अलग आरोपियों के पास से नकदी, अमेरिकी डॉलर और आभूषण बरामद किए गए हैं. दस्तावेज़ों में यह भी दर्ज है कि 7 आरोपियों ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया कि मंदिर के चढ़ावे की गिनती के दौरान चोरी और गबन हुआ था. दस्तावेज़ यह भी बताते हैं कि पुलिस की कार्रवाई से पहले ट्रस्ट ने ही आरोपियों से कुछ रकम वापस ले ली थी.

कैश से भरा बैग मिलने से लेकर चंपत राय के इस्तीफे तक... 

 आरोपी नंबर-1: अविनाश शुक्ला

अविनाश शुक्ला वही आरोपी है जिससे पुलिस ने मंगलवार को जेल में करीब तीन घंटे तक पूछताछ की थी. गिरफ्तारी के समय तैयार किए गए पुलिस दस्तावेज़ के अनुसार, उसने स्वीकार किया कि मंदिर ट्रस्ट में चढ़ावे की रकम की गिनती के दौरान चोरी और गबन किया गया था. उसने यह भी बताया कि ट्रस्ट को बची हुई रकम वापस करने की बात कही गई थी.

इसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर ट्रस्ट की ओर से रखी गई नकदी बरामद की. अविनाश शुक्ला के पास से 20 लाख 39 हजार 220 रुपये, 1,121 अमेरिकी डॉलर, एक चांदी जैसी धातु की वस्तु तथा पीली धातु की दो चेन और एक अंगूठी बरामद होने का उल्लेख दस्तावेज़ों में है. बरामदगी के आधार पर अब तक सबसे अधिक नकदी इसी आरोपी के पास से मिली है.

अविनाश शुक्ला से बरामदगी ...

  • ₹500 X 3609 नोट - ₹18 लाख 4 हजार 500
  • ₹200 X 579 नोट-  ₹1 लाख 15 हजार 800
  • ₹100 X 1182 नोट- ₹1 लाख 18 हजार 200
  • ₹50  X 5 नोट - ₹250
  • ₹20 X 21 नोट- ₹420
  • ₹10 X 5 नोट- ₹50

कुल- ₹20 लाख 39 हजार 220

  • $100 X 8 नोट -$ 800
  • $ 50 X 2नोट - $100
  • $20 X 9 नोट -$180
  • $10 X 3 नोट-$30
  • $5 X 2 नोट- $10
  • $1 X 1 नोट-$1

कुल- $ 1121 US (106,657.10रुपये)

आरोपी नंबर-2: अनुकल्प मिश्रा

पुलिस के अनुसार, 26 जून 2026 को पूछताछ के दौरान अनुकल्प मिश्रा ने भी स्वीकार किया कि मंदिर ट्रस्ट में चढ़ावे की रकम की गिनती के दौरान चोरी और गबन किया गया था. उसने भी ट्रस्ट को रकम वापस करने की बात स्वीकार की. इसके बाद उसकी निशानदेही पर ट्रस्ट की ओर से रखी गई नकदी बरामद की गई. बरामदगी के समय ट्रस्ट के सदस्य और अन्य गवाह भी मौजूद थे.

बरामदगी: 16 लाख 82 हजार 40 रुपये.

आरोपी नंबर-3: लवकुश मिश्रा

बरामदगी: 14 लाख 25 हजार रुपये.

आरोपी नंबर-4: रमाकांत मिश्रा

बरामदगी: 7 लाख 32 हजार 170 रुपये.

आरोपी नंबर-5: मनीष कुमार यादव (टिन्नू का भतीजा)

बरामदगी: 2 लाख रुपये.

आरोपी नंबर-6: करूणेश पांडेय

बरामदगी: 18 लाख 7 हजार 63 रुपये.

आरोपी नंबर-7: राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू

1 लाख रुपये.

राम मंदिर एसआईटी आज नहीं देगी फाइनल रिपोर्ट,जांच के लिए मिले 15 और दिन...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी अपनी अंतिम रिपोर्ट 10 जुलाई के बाद सौंप सकती है. हालांकि, अब तक जांच से जुड़ी जो जानकारियां सामने आई हैं, उनके मुताबिक राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू और अविनाश शुक्ला इस कथित घोटाले के प्रमुख किरदारों के रूप में उभरकर सामने आए हैं. जांच के दायरे में कई अन्य पदाधिकारी भी बताए जा रहे हैं. ऐसे में एसआईटी की अंतिम रिपोर्ट आने के बाद कुछ और लोगों पर भी कार्रवाई की गाज गिरने की संभावना जताई जा रही है.

Reactions

Post a Comment

0 Comments