180 से अधिक मकान और 6 मस्जिद को चिन्हित किया गया है...
दालमंडी में बुलडोजर एक्शन, लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर चला हथौड़ा !
वाराणसी। वाराणसी के चर्चित दालमंडी बाजार में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई अंतिम चरण में है. इस दालमंडी को करीब 17.5 मीटर चौड़ा किया जाएगा और इसीलिए 180 से अधिक मकान और 6 मस्जिद को चिन्हित किया गया था. इन सब में से एक वाराणसी के दालमंडी स्थित लंगड़ा हाफिज मस्जिद का नाम भी शामिल है और उस पर भी अब हथोड़ा चलता नजर आ रहा है. इससे पहले 170 से अधिक मकान को ध्वस्त किया जा चुका है. ग्राउंड रिपोर्ट के दौरान ध्वस्तीकरण के लिए चिन्हित 6 मस्जिद में से एक लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर भी हथोड़ा चलता हुआ नजर आया. इस दौरान स्थानीय लोगों ने मीडिया कवरेज के लिए भी आपत्ति जताई.
जौहर यूनिवर्सिटी पर नहीं चलेगा बुलडोजर, DM के आदेश पर रोक
इस पर उनकी मीडियाकर्मियों से बहस भी हुई लेकिन इसी बीच वहां मौजूद सुरक्षाकर्मीयों बीच बचाव के लिए पहुंचे. इसके बाद स्थिति पुनः सामान्य हो गई. मस्जिद कमेटी द्वारा मस्जिद के बाहरी हिस्से को ध्वस्त किया जा रहा था.
दीपावली तक संभवतः पूरे होंगे कार्य
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाराणसी के प्रसिद्ध दाल मंडी में सड़क चौड़ीकरण अभियान के तहत ध्वस्तीकरण कार्रवाई का कार्य अंतिम चरण में है और संभवतः दीपावली तक इस पूरे प्रोजेक्ट कार्य को पूरा कर लिया जाएगा. स्थानीय लोगों ने निरंतर दालमंडी के चौड़ीकरण का विरोध जताया है, उनका कहना था कि इससे हजारों लोगों का रोजगार प्रभावित हो रहा है.
अभियान के 170 से अधिक मकान किए जा चुके हैं ध्वस्त
दरअसल, पूर्वांचल में व्यापार का प्रमुख केंद्र माने जाने वाले वाराणसी के दालमंडी स्थित गलियों को चौड़ा करके श्री काशी विश्वनाथ मंदिर जाने के लिए श्रद्धालुओं को सुगम मार्ग प्रदान करना प्रस्तावित है. इसी अभियान के तहत करीब 185 मकान और धार्मिक स्थल चिन्हित किया गया था. पीडब्ल्यूडी की तरफ से सड़क चौड़ीकरण अभियान के तहत करीब 170 से अधिक मकान अब तक विभाग की तरफ से ध्वस्त किए जा चुके हैं.



0 Comments