G NEWS 24 : MPCCI के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संभाला कार्यभार

म.प्र. चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के निर्वाचन-2026 संपन्न...

MPCCI के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संभाला कार्यभार

ग्वालियर। म.प्र. चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री (MPCCI) के निर्वाचन-2026 संपन्न होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शुक्रवार शाम चेम्बर भवन में सादगीपूर्ण समारोह के बीच विधिवत पदभार ग्रहण किया। कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना से हुई, जिसके पश्चात बड़ी संख्या में उपस्थित चेम्बर सदस्यों की मौजूदगी में नवगठित कार्यकारिणी ने अपने दायित्व संभाले।

इस अवसर पर डॉ. प्रवीण अग्रवाल ने अध्यक्ष, सुरेश बंसल ने संयुक्त अध्यक्ष, संदीप नारायण अग्रवाल ने उपाध्यक्ष, दीपक अग्रवाल ने मानसेवी सचिव, दीपक पमनानी ने मानसेवी संयुक्त सचिव तथा मनोज अग्रवाल ने कोषाध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया।

समारोह में चेम्बर के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। पदभार ग्रहण के दौरान चेम्बर की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा व्यापार एवं उद्योग जगत के हितों की रक्षा के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया गया।

Reactions

Post a Comment

0 Comments