G NEWS 24 : एनसीटीई पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अंतिम मौका, 27 जुलाई तक !

उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किया संशोधित प्रवेश कार्यक्रम...

एनसीटीई पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अंतिम मौका, 27 जुलाई तक !

ग्वालियर। उच्च शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में एनसीटीई (NCTE) पाठ्यक्रमों में प्रवेश से वंचित विद्यार्थियों को एक अंतिम अवसर प्रदान किया है। विभाग द्वारा जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी 24 जुलाई से 27 जुलाई तक ऑनलाइन पंजीयन कर सकेंगे। दस्तावेजों का सत्यापन 24 से 28 जुलाई तक किया जाएगा, जबकि 30 जुलाई को मेरिट सूची जारी होगी। इसके बाद 31 जुलाई को सीट आवंटन किया जाएगा और चयनित अभ्यर्थी 31 जुलाई से 3 अगस्त तक निर्धारित शुल्क जमा कर अपना प्रवेश सुनिश्चित कर सकेंगे।

उच्च शिक्षा विभाग के अनुसार प्रदेशभर के महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है। अब तक एनसीटीई पाठ्यक्रमों में 46 हजार 652, स्नातक कक्षाओं में 3 लाख 33 हजार 221 तथा स्नातकोत्तर कक्षाओं में 1 लाख 2 हजार 610 विद्यार्थियों सहित कुल 4 लाख 82 हजार 483 विद्यार्थियों ने प्रवेश ले लिया है।

विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि एनसीटीई पाठ्यक्रमों के अलावा स्नातक, स्नातकोत्तर एवं अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है। उच्च शिक्षा विभाग ने सभी पात्र एवं इच्छुक विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना समय रहते ऑनलाइन प्रक्रिया पूर्ण कर अपना प्रवेश सुनिश्चित करें, ताकि बाद में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Reactions

Post a Comment

0 Comments