यात्रियों का सामान जलकर राख, राहगीरों ने बाहर निकाला सामान,सभी यात्री सुरक्षित ...
विवेकानंद चौराहे पर वीडियोकोच बस में लगी आग,यात्रियों ने बस उतरकर बचाई अपनी जान !
ग्वालियर। शहर के विवेकानंद चौराहे पर शनिवार देर रात करीब 10 बजे एक बड़ी बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बस आग की लपटों से घिर गई और सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग इतनी भीषण थी कि लपटें काफी दूर से दिखाई दे रही थीं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल को बुलाया गया। तस्वीरों में बस पूरी तरह आग की चपेट में नजर आ रही है। आग लगने के कारणों और किसी तरह के नुकसान की आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
यात्रियों का सामान जलकर राख, राहगीरों ने बाहर निकाला सामान सभी यात्री सुरक्षित...
चेतकपुरी-विवेकानंद प्रतिमा चौराहा पर शुक्रवार रात करीब 9.30 बजे शरद ट्रेवल्स की बस में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने बस को अपनी चपेट में ले लिया और बस से तेज लपटें उठने लगीं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।बस में सवार यात्रियों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। सभी स्वारियां सुरक्षित बताई गई हैं। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया।
आग इतनी तेज थी कि बस में रखा कई यात्रियों का सामान जलकर राख हो गया। वहीं, मौके पर मौजूद राहगीरों ने भी यात्रियों की मदद करते हुए बस से सामान बाहर निकालने का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और स्थिति को संभाला। पुलिस ने मौके पर मोर्चा संभालते हुए यातायात को व्यवस्थित कराया। फिलहाल बस में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद पुलिस और संबंधित विभाग द्वारा घटना की जांच की जा रही है।




0 Comments