थाना डबरा सिटी पुलिस की त्वरित कार्यवाही...
कोचिंग की बोलकर गायब हुईं दो नाबालिग बालिकाओं को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया दस्तयाब
ग्वालियर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर धर्मवीर सिंह के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जयराज कुबेर द्वारा अपने अधीनस्थ सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र से गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु टीम बनाकर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
फरियादिया अनीता(परिवर्तित नाम) निवासी डबरा जिला ग्वालियर ने थाना डबरा सिटी में रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 03.07.2026 को मेरी लड़की रागिनी(परिवर्तित नाम) उम्र करीबन 14 साल 03 माह एवं पड़ोसी की लड़की सरिता(परिवर्तित नाम) उम्र लगभग 15 साल की दोनों घर से कोचिंग के लिये गई थीं, लो अभी तक वापस नही आई हैं। दोनों की तलाश आसपास सभी रिश्तेदारियो में की लेकिन कोई पता नहीं चला। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना डबरा सिटी पर अपराध क्रमांक 347/2026 धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एसडीओपी डबरा सौरभ कुमार के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डबरा सिटी उप निरी. संजय शर्मा के द्वारा थाना बल की टीम एवं तकनीकी सेल को उक्त अपहृत नाबालिग बालिका को दस्तयाब करने हेतु लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका की तलाश आसपास के क्षेत्र पर की गई। दौराने विवेचना थाना डबरा सिटी पुलिस द्वारा दिनांक 04.07.2026 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि दौरान सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण की दोनों अपहृता पातालकोट एक्सप्रेस से झांसी तरफ से ग्वालियर तरफ जा रही है।
उक्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीम द्वारा रेलवे स्टेशन डबरा प्लेटफार्म नंबर 03 पर जाकर पातालकोट एक्सप्रेस में तलाश करने पर दोनों अपहृता मिली। जिनके नाम पता तस्दीक कर परिजनों को सूचित किया गया और दोनों अपहृता को विधिवत दस्तयाब किया गया। महिला पुलिस अधिकारी द्वारा अपहृतओं के कथन लिये जाकर उसे बनस्टॉप सेंटर भेजा गया, तदुउपरान्त प्रकरण में अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।


0 Comments