G News 24 : एयर फोर्स स्टेशन पर "सेफ क्लिक 2.0" अभियान के तहत साइबर जागरूकता !

 श्री जग्गा ने एयर फोर्स के अधिकारियों एवं जवानों को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए...

एयर फोर्स स्टेशन पर "सेफ क्लिक 2.0" अभियान के तहत साइबर जागरूकता !

ग्वालियर। 06 जुलाई 2026। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा संचालित "सेफ क्लिक 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज एयर फोर्स स्टेशन, ग्वालियर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अति. पुलिस अधीक्षक ग्वालियर सुजावल जग्गा (भापुसे) ने एयर फोर्स के अधिकारियों एवं जवानों को वर्तमान समय में बढ़ रहे साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों तथा उनसे बचाव के प्रभावी उपायों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने ऑनलाइन ठगी, फिशिंग लिंक, फर्जी कॉल, ओटीपी फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, सोशल मीडिया फ्रॉड, निवेश संबंधी धोखाधड़ी, डेटा चोरी, पहचान की चोरी तथा अन्य साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने की अपील की।

उन्होंने कहा कि किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें, अपनी बैंकिंग अथवा व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करें तथा किसी भी संदिग्ध कॉल या संदेश पर तुरंत विश्वास न करें। यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी की घटना होती है तो वह तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराए तथा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर भी अपनी शिकायत दर्ज करे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों को साइबर सुरक्षा के प्रति सदैव जागरूक रहने तथा अपने परिवार एवं परिचितों को भी साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूक करने का संदेश दिया गया।

Reactions

Post a Comment

0 Comments