30 साल के लिए जीडीसीए को रूप सिंह स्टेडियम लीज पर दिया गया है...
जीडीसीए ने निगम को सौंपा 1.84 करोड़ का चेक,सेक्रेटरी द्वारा यह चेक निगम को सौंपा गया !
ग्वालियर। ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन (जीडीसीए) द्वारा रूप सिंह स्टेडियम की लीज नवीनीकरण की राशि का 1,84,86,000 (एक करोड़ चौरासी लाख छियासी हजार रुपये) का चेक नगर निगम के अपर आयुक्त प्रदीप तोमर को सौंपा है। नोडल अधिकारी राजस्व अनूप लिटोरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम द्वारा 30 साल के लिए जीडीसीए को रूप सिंह स्टेडियम लीज पर दिया है।
लीज नवीनीकरण की राषि नगर निगम में जमा करने के लिए नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने 1 जुलाई को जीडीसीए को पत्र लिखा था। जिसमें 7 दिन के अंदर लीज नवीनीकरण की राशि नगर निगम के कोष में जमा करने के निर्देश दिए गए थे। इसके चलते 6 जुलाई को अपर आयुक्त श्री प्रदीप तोमर (राजस्व) को जीडीसीए के सेक्रेटरी द्वारा यह चेक निगम को सौंपा गया है। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य श्री अवधेश कौरव उपस्थित रहे।


0 Comments