अभियान चलाकर जुर्माने की कार्यवाही की...
भवन निर्माण सामग्री सड़क पर डालने पर वसूला 20 हजार रूपये का जुर्माना
ग्वालियर। भवन निर्माण सामग्री सड़क पर डालकर यातायात को अवरूद्ध कर रहे मकान मालिकों पर जुर्माने की कार्यवाही की गई। नोडल सीएण्डडी वेस्ट राजू गोयल ने बताया कि नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय के निर्देषानुसार भवन निर्माण सामग्री सडक पर डालने वालों पर अभियान चलाकर जुर्माने की कार्यवाही की गई।
जिसके तहत आज भवन निर्माण सामग्री सड़क पर डालने पर वार्ड 18 अंतर्गत दीनदयाल नगर डी सेक्टर सुरेष कुषवाह पर 5000 रूपये, वार्ड 65 वीरपुर मैन रोड पर रामवती कुषवाह पर 5000 रूपये, वार्ड 47 कमाटीपुरा माधौगंज में विनोद कुरचंदानी पर 3000, वार्ड 51 आपागंज में आषा गुप्ता पर 2000 रूपये, वार्ड 13 तानसेन नगर में डॉ एसके वर्मा पर 5000 रूपये का जुर्माना किया गया। कार्यवाही के दौरान क्षेत्राधिकारी सहित जेडएचओ एवं डब्ल्यूएचओ आदि उपस्थित रहे।


0 Comments