अनुपस्थित पाए गए शिक्षकों के विरूद्ध कार्रवाई प्रस्तावित...
कलेक्टर के निर्देश पर तहसीलदारों ने किया शासकीय स्कूलों का निरीक्षण
ग्वालियर। कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर तहसीलदारों द्वारा विभिन्न शासकीय स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए शिक्षकों और कर्मचारियों के विरूद्ध जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए अनुपस्थिति दिवस का वेतन भुगतान न करने के लिये आहरण संवितरण अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं।
कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर तहसीलदारों द्वारा सांदीपनि शासकीय कन्या उमावि ग्वालियर, शासकीय प्राथमिक विद्यालय गधोटा विकासखंड भितरवार, शासकीय प्राथमिक विद्यालय नयागांव विकासखंड घाटीगांव, शासकीय प्राथमिक विद्यालय गुड्डन सिंह चौहान माध्यमिक शिक्षा विकासखंड घाटीगांव, शासकीय उमावि पाटई विकासखंड घाटीगांव एवं शासकीय उमावि बरई विकासखंड घाटीगांव का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान शासकीय प्राथमिक विद्यालय गधोटा भितरवार के प्राथमिक शिक्षक जितेन्द्र सविता एवं सांदीपनि शासकीय कन्या उमावि ग्वालियर में उच्चतर माध्यमिक शिक्षक अरविंद शर्मा, उच्चतर माध्यमिक शिक्षक प्रियंका परमार, उच्चतर माध्यमिक शिक्षक माधुरी गुप्ता, माध्यमिक शिक्षक भरत कौशल, माध्यमिक शिक्षक ज्योति गुप्ता, माध्यमिक शिक्षक मनीषा त्रिपाठी, प्राथमिक शिक्षक शिखा मिश्रा व प्रयोगशाला शिक्षक शोभना पाठक, शासकीय प्राथमिक विद्यालय नयागांव विकासखंड घाटीगांव के प्राथमिक शिक्षक संजू परिहार, शासकीय प्राथमिक विद्यालय गुड्डन सिंह चौहान माध्यमिक शिक्षा विकासखंड घाटीगांव के माध्यमिक शिक्षक गुड्डन सिंह चौहान, शासकीय उमावि पाटई विकासखंड घाटीगांव के उमाशि शिक्षक अजय सिंह दौहरे, उमाशि रुचि, उमाशि भूपेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, उमाशि मदन लाल दादौरिया, उमाशि संजय पाण्डे, उमाशि जगदीश प्रसाद जाटव, प्राथमिक शिक्षक दामोदर प्रसाद धाकड़, भृत्य गौरव जादौर व राजेश शर्मा तथा शाउमावि बरई विकासखंड घाटीगांव के उमाशि देवेन्द्र व माध्यमिक शिक्षक अमर बंधु त्रिपाठी अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित पाए गए सभी शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ ही अनुपस्थिति दिवस का वेतन भुगतान न करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।


0 Comments