रंगदारी टैक्स मांगा नहीं देने पर गोली मार कर ट्रक के 12 टायर फोड़े ...
राष्ट्रीय राजमार्ग आगरा-मुंबई पर बैखौफ बदमाशों ने ट्रक को रोक कर,उसके12 टायर किये बर्स्ट !
ग्वालियर। राष्ट्रीय राजमार्ग आगरा-मुंबई पर रविवार की शाम बैखौफ बदमाशों की रंगदारी का सनसनीखेज मामला सामने आया हैं एक बिना नम्बर की सफेद बोलेरों से आये हथियारबंद बदमाशों ने किराना सामान से भरे कंटेनर को ओवरटेक कर रोककर बंदूक की नोक पर रंगदारी मांगने के दौरान जब चालक ने पैसे देने से मना कर दिया तो बदमाशों ने गाड़ी पर राइफल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियां से कंटेनर के पूरे 12 टायर पंचर हो गये।
इसी समय वहां पुलिस की पेट्रोलिंग टीम निकली तो बदमाश आरोपी चालक-हेल्पर का जान से मारने और आगे गाड़ी चलाने पर रंगदारी देने की धमकी देकर फरार हो गये। रविवार की रात को मामले में पुलिस ने मामला जांच में लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। एक बदमाश की पहचान कल्ली गुर्जर निवासी मुरैना के रूप में हुई है।
दिल्ली से भोपाल जा रहा था कंटेनर
भोपाल के नजीराबाद निवासी 24 वर्षीय घनश्याम गुर्जर ट्रक चालक और हेल्पर चेतराम तोमर के साथ कंटेनर नम्बर आरजे11जीबी 8882 में दिल्ली से किराने का सामान लादकर भोपाल जा रहा था। रविवार की शाम लगभग 6.30 बजे जैसे ही उनका कंटेनर घाटीगांव थाना इलाके के एबीरोड स्थित सिरसा से आगे ‘सिंघाईगढ़’ के पास पहुंचा तभी पीछे से एक बिना नम्बर सफेद रंग की बोलेरो तेज रफ्तार में आई। बोलेरो चालक ने कंटेनर को कट मारकर आगे गाड़ी अड़ा दी और रास्ता पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश
घाटीगांव थाना पुलिस ने पीड़ित चालक घनश्याम की लिखित शिकायत पर नामजद आरोपी कल्ली गुर्जर और उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ रंगदारी मांगने, जानलेवा हमला करने, आर्म्स एक्ट और तोड़फोड़ की गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मुरैना और संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
वारदात के सामने सायरन की आवाज सुनकर बदमाश हथियार लहराते हुए अपनी बोलेरो से मौके से फरार हो गए। खौफजदा चालक घनश्याम ने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही घाटीगांव थाना पुलिस और 112 की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौके का मुआयना करने के बाद पीड़ितों को थाने भिजवाया।



0 Comments