पाली गांव में नेशनल हाईवे-27 के किनारे बनने वाली यह डिफेंस फैक्ट्री प्रदेश के लिए गेमचेंजर होगी ...
अडाणी ग्रुप करने जा रहा है एमपी में 1 लाख 10 हजार करोड़ रूपये का इन्वेस्टमेंट !
शिवपुरी। मध्यप्रदेश का शिवपुरी जिला अब देश के उभरते रक्षा उत्पादन केन्द्रों में शामिल होने जा रहा है। यहां अदाणी समूह की 2500 करोड़ रूपये की डिफेंस फैक्ट्री का शिलान्यास कर दिया गया है। इस मेगा प्रोजेक्ट में गोला-बारूद, हाईटेक हथियार, मिशन रेडी मिसाइलें और हाईटेक डिफेंस प्रॉडक्ट्स तैयार किये जायेंगे।
फैक्ट्री में लगभग 10 हजार लोगों का नौकरियां दी जायेगी। जीत अडाणी ने कहा है कि अडाणी ग्रुप के चैयरमैन ने एमपी में 1 लाख 10 हजार करोड़ रूपये का इन्वेस्टमेंट अनाउंस किया था। यह इंवेस्टमेंट पंप हाइड्रो स्टोरेज, सीमेंट, मायनिंग, लॉजिस्टिक्स और थर्मल एनर्जी सेक्टर्स में किया जायेगा।
उन्होंने कहा है कि मध्यप्रदेश में 2030 तक लगभग 1 लाख 20 हजार जॉब्स देंगे। हम जो भी कर रहे है। वह इस कमिटेंट को आगे बढ़ाने के लिये है। हउस कमिटमेंट को पूर्ण करने के लिये कर रहे हैं। हम कटनी डिस्ट्रिक के आमेठा को 1200 मेगावाट पॉवर सप्लाई कर रहे है।
शिलान्यास समारोह में मुख्यमंत्री मोहन यादव, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, अदाणी समूह के निदेशक करण अदाणी औ जीत अडाणी भी उपस्थित रहे। शिलान्यास के पूर्व सीएम और केन्द्रीय मंत्री ने प्रदर्शनी टेंट में हाईटेक हथियारों, मिसाइलों और डिफेंस इक्विपमेंट का निरीक्षण किया।
पाली गांव में नेशनल हाईवे-27 के किनारे बनने वाली यह डिफेंस फैक्ट्री मध्य प्रदेश के औद्योगिक और रक्षा क्षेत्र के लिए गेमचेंजर मानी जा रही है। परियोजना से बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित होगा। स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर बनेंगे। शिवपुरी देश के डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क में अपनी मजबूत पहचान दर्ज करेगा।


0 Comments