G News 24 : ग्वालियर को मिली 2 नई ट्रेन,ग्वालियर-रीवा और टनकपुर‘-नांदेड से लोगों को मिलेगा लाभ !

 ग्वालियर के यात्रियों को रीवा-महाराष्ट्र के नांदेड तक सीधा रेल संपर्क मिलेगा...

ग्वालियर को मिली 2 नई ट्रेन,ग्वालियर-रीवा और  टनकपुर‘-नांदेड से लोगों को मिलेगा लाभ !

ग्वालियर। यात्रियों की सुविधा के लिये ग्वालियर से  2 नयी विशेष रेल शुरू होने जा रही  है। इन ट्रेनों के संचालन से मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और महाराष्ट्र के बीच रेल संपर्क मजबूत होगा। नयी सेवाओं में ग्वालियर-रीवा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन और टनकपुर-नांदेड उद्घाटनल विशेष एक्सप्रेस शामिल हैं। 

ग्वालियर-रीवा स्पेशल ट्रेन 8 जुलाई से...

ट्रेन संख्या 04191 ग्वालियर -रीवा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 8 जुलाई-25 नवम्बर तक प्रत्येक बुधवार को संचालित होगी। यह ट्रेन सुबह 7.40 बजे ग्वालियर चलकर शाम को 7.40 बजे रीवा पहुंचेगी। वापिसी में 04192 रीवा-ग्वालियर स्पेशल प्रत्येक बुधवार की रात 9 बजे रीवा से रवाना होकर अगले दिन सुबह 9.40 बजे ग्वालियर पहुंचेगी। दोनो दिशाओं में कुल 20-20 चक्कर लगायेगी।

यह ट्रेन डबरा, दतिया, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, निवाड़ी, मऊरानीपुर, हरपाल पुर, महोबा, बांदा, अंतर्रा, चित्रकूटधाम कर्वी, टिकरिया, मझगवां, जैतवार और सतना समेत विभिन्न स्टेशनों पर रूकेगी। यात्रियों की सुविधा के लिये इसमें 22 एचएचबी कोच लगाये गये हैं। जो सुरक्षित और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करेंगें

 टनकपुर‘-नांदेड उद्घाटन विशेष एक्सप्रेस नम्बर 05012 का संचालन 6 जुलाई से ...

इसके अलावा टनकपुर‘-नांदेड उद्घाटन विशेष एक्सप्रेस नम्बर 05012 का संचालन 6 जुलाई से शुरू हो रहा है। यह ट्रेन सुबह 10.45 बजे टनकपुर से रवाना होकर मत 9.55 बजे ग्वालियर पहुंचेगी। ग्वालियर में 5 मिनट के हॉल्ट के बाद, यह वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बीना, रानी कमलापति, इटारसी, खण्डवा, अकोला, हिंगोली होते हुए अगले दिन शाम को 6 बजे नांदेड पहुंचेगी।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, इन नयी रेल सेवाओं से ग्वालियर के यात्रियों को रीवा-महाराष्ट्र के नांदेड तक सीधा रेल संपर्क मिलेगा। इससे धार्मिक, शेक्षणिक, व्यावसायिक और पारिवारिक यात्रायेंअ धिक आसान और सुविधाजनक होगी। विशेष रूप से बुन्देलखंड और विंध्यक्षेत्र के लोगों को अब गंतव्य तक पहुंचने के लिये बार-बार ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Reactions

Post a Comment

0 Comments