नागरिकों ने स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण का संकल्प लिया...
पर्यावरण दिवस पर ग्वालियर में जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्यजन ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश !
ग्वालियर, 05 जून 2026/ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शहर में कई जगह पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए वृक्षारोपण किया गया,रैलिया निकाली गई । ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष अशोक जादौन एवं उपाध्यक्ष उदयवीर सिंह ने किया। इस अवसर पर विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में, ग्वालियर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन भदौरिया, विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष अशोक शर्मा, नगर निगम सभापति मनोज तोमर,जीडीए के उपाध्यक्ष वेदप्रकाश शिवहरे व सुधीर गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया एवं धर्मेन्द्र तोमर,राजू पलैया व विवेक शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि गणों ने पौधे रोपे।
सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से मेला परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण का संकल्प लिया।
पर्यावरण की रक्षा के लिये स्वयं सचेत हों और दूसरों को भी जागृत करें: मंत्री श्री कुशवाह
पर्यावरण की रक्षा के लिए स्वयं सचेत हों और दूसरों को भी इसके लिये जागृत करें। पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी प्रयासों से ही संभव नहीं है, इसके लिये समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। इस आशय के विचार सामाजिक न्याय, दिव्यांगजन कल्याण एवं उद्यानिकी व खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने विश्व पर्यावरण दिवस पर गाँधी उद्यान फूलबाग में आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए। कार्यक्रम में विधायक मुन्नालाल गोयल व चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण मंचासीन थे।
मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं गालव विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को आयोजित हुई पर्यावरण रैली के समापन अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। रैली में बड़ी संख्या में नागरिकों, युवाओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं पर्यावरण प्रेमियों ने भाग लिया।
मंत्री श्री कुशवाह ने इस अवसर पर आह्वान किया कि सभी नागरिकों को अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण अनुकूल आदतों को अपनाकर हरित और स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान देना चाहिए। साथ ही कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना होगा। उन्होंने जल संरक्षण, वृक्षारोपण, स्वच्छता एवं प्रदूषण नियंत्रण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यदि हम आज पर्यावरण के प्रति सजग नहीं हुए तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज वैश्विक चिंता का विषय बन चुका है। बढ़ते प्रदूषण से निपटने के लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने युवाओं एवं विद्यार्थियों से पर्यावरण जागरूकता के इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने कहा कि औद्योगिक विकास और पर्यावरणीय संतुलन एक-दूसरे के पूरक हैं। उद्योगों एवं व्यापारिक संस्थानों को पर्यावरण अनुकूल तकनीकों और व्यवस्थाओं को अपनाकर हरित विकास की दिशा में योगदान देना चाहिए।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय अधिकारी मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ग्वालियर डी.बी.एस.जाटव तथा सर्वश्री विनोद गर्ग, संजय धवन, प्रिया तोमर, ओमप्रकाश शर्मा, डॉ. डी.बी. राय सहित गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पर्यावरण संरक्षण के लिए शपथ भी दिलाई गई
समापन कार्यक्रम में जनसमुदाय को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, जल संरक्षण तथा हरित भविष्य के निर्माण के लिए शपथ दिलाई। सभी नागरिकों से पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने और प्रकृति संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने का आह्वान किया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पर्यावरण प्रेमियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन विनोद गर्ग ने किया। अंत में आभार प्रदर्शन प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अधिकारी सुश्री रागिनी यादव द्वारा किया गया।
ऊर्जा बचत और हरित विकास का प्रभावी संदेश जन-जन तक पहुँचाया
सरकार की मंशा के अनुरूप पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनभागीदारी और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के नेतृत्व में जिला प्रशासन, नगर निगम, सामाजिक संस्थाओं, पर्यावरण प्रेमियों और आम नागरिकों ने मिलकर ऐसे रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए, जिन्होंने पर्यावरण संरक्षण, जल स्रोतों के संवर्धन, ऊर्जा बचत और हरित विकास का प्रभावी संदेश जन-जन तक पहुँचाया।
- रमौआ जलाशय पर श्रमदान से दिया जल संरक्षण का संदेश
- आनंद पर्वत पर पौधरोपण कर हरियाली बढ़ाने का लिया संकल्प
- ई-बाइक एवं सीएनजी वाहन रैली से स्वच्छ ऊर्जा का संदेश
- रक्तदान और पौध वितरण से जुड़ा सेवा एवं संवेदनशीलता का संदेश
ग्रामीणों ने भी निभाई सक्रिय भागीदारी
रमौआ जलाशय पर आयोजित श्रमदान कार्यक्रम में समाजसेवियों, स्वयंसेवकों और स्थानीय ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग दिया। ग्रामीणों ने जलाशय की स्वच्छता बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों में निरंतर सहयोग का भरोसा दिलाया।
विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित इन कार्यक्रमों ने यह संदेश दिया कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी प्रयासों का विषय नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा एक व्यापक सामाजिक दायित्व है। ग्वालियर में आयोजित इन प्रेरक गतिविधियों ने जल संरक्षण, स्वच्छता, हरित विकास, ऊर्जा बचत और सामाजिक सेवा के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को और अधिक मजबूत बनाया।
अधिकारियों ने प्रस्तुत किए पर्यावरण हितैषी व्यवहार के उदाहरण
इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय एवं अन्य अधिकारियों ने स्वयं ई-कार और ई-बाइक चलाकर पर्यावरण हितैषी परिवहन को बढ़ावा देने का संदेश दिया। वहीं कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने कार शेयरिंग कर ईंधन बचत और संसाधनों के बेहतर उपयोग का व्यवहारिक उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने अन्य अधिकारियों के साथ एक ही वाहन से यात्रा कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में छोटी-छोटी पहल के महत्व को रेखांकित किया।
पर्यावरण दिवस पर यूथ हॉस्टल्स ने निकाली साइकिल रैली
यूथ हॉस्टल एसोसिएशन द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर शहर के प्रमुख मार्गो से साईकिल रैली निकली श्रीमती समीक्षा गुप्ता के नेतृत्व में साइकिल सवार विभिन्न संस्थाओं के बच्चे , एनसीसी के छात्र-छात्राएं एवं यूथ हॉस्टल के सदस्य व पदाधिकारी का विहंगम दृश्य उपस्थित ग्वालियर की सड़कों पर था, साइकिल रैली शहर में पर्यावरण के प्रति शहरवासियों को जागरूक करने के सतत प्रयासों की पहचान बन चुकी है।
फ्लैग पॉइंट थीम रोड पर रैली के समापन कार्यक्रम में पहुंचकर मुख्य अतिथि माननीय सतीश सिकरवार , संस्था अध्यक्ष विजय गर्ग ,श्रीमती समीक्षा गुप्ता जी , टेवा प्रा लि के एस पी पांडे, रोटरी क्लब ग्वालियर मिड टाउन अध्यक्ष भारत भूषण शर्मा ने सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट और एक एक पौधे प्रदान किये । अपने उदबोधन में मुख्य अतिथि ग्वालियर पूर्व विधायक श्री सतीश सिकरवार ने सभी शहर वासियों को पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने के लिए ए सी के कम उपयोग व आसपास के कार्यों के लिए साइकिल के उपयोग की सलाह दी, व पर्यावरण के यूथ हॉस्टल के कार्यों की प्रशंसा की।
श्रीमती समीक्षा गुप्ता जी ने शहर वासियों को पर्यावरण संरक्षण हेतु पॉलिथीन का उपयोग न करने एवं प्रत्येक घर में पौधारोपण करने , सूखा व गीला कचरा अलग-अलग डस्टबिन में डालने के लिए प्रेरित किया । डॉ चंद्रशेखर बरूआ ने अधिकतम पेड़ लगाने हेतु आव्हान किया आलोपी बंसल, संजय नीखरा ने भी संबोधित किया।
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर शहीद भगत सिंह मंडल में वृक्षारोपण हुआ
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के शुभ अवसर पर, विश्वास, विकास और जनकल्याण को समर्पित "12 साल बेमिसाल" की उपलब्धि के उपलक्ष्य में, तथा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर "एक पेड़ माँ के नाम" वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन शहीद भगत सिंह मंडल के अध्यक्ष मुकेश दुबे के नेतृत्व में अल्पना टॉकीज के सामने संजय नगर पार्क मुरार में किया गया। जिसमे मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा मंडल अध्यक्ष मुकेश दुबे, पार्षद अरविंद शर्मा, मंडल महामंत्री शेरसिंह नरवरिया, मंडल महामंत्री बसंत गर्ग, उपाध्यक्ष रवि पचौरी, मंत्री प्रिंस सिकरबार, मंत्री धीरजपाल, मंत्री प्रशांत अग्रवाल, कार्यालय मंत्री अवधेश पटसारिया, कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल, अन्नू सविता, लखन रजक, संजय खटीक, सक्षम मिश्रा, रंजीत श्रीवास एवं मंडल के देवतुल्य कार्यकर्ताओ ने एक पेड़ नाम के नाम लगाया।


0 Comments