G News 24: फायरिंग मामले में अब खान सर भी लपेटे में,उधर रौशन सर की रिहाई के लिए सड़कों पर उतरे छात्र !

 खान सर खुद ही पुलिस के लपेटे में आ गए हैं. पुलिस ने उनके दो गार्ड्स को हिरासत में ले लिया है...

फायरिंग मामले में अब खान सर भी लपेटे में,उधर रौशन सर की रिहाई के लिए सड़कों पर उतरे छात्र !

खान सर की कोचिंग पर कथित हमला मामले में अब खान सर खुद ही पुलिस के लपेटे में आ गए हैं. पुलिस ने उनके दो गार्ड्स को हिरासत में ले लिया है. वहीं दूसरी ओर इस मामले में जेल में बंद रौशन सर की रिहाई के लिए छात्रों ने गुरुवार को जोरदार प्रदर्शन किया.

राजधानी पटना में दो कोचिंग संस्थानों की लड़ाई अब सड़क पर उतर आई है. खान सर की कोचिंग पर कथित हमले के आरोप में जेल में बंद रौशन आनंद सर की रिहाई के लिए गुरुवार (4 जून) को छात्रों पटना में जोरदार प्रदर्शन किया. नारेबाजी करते हुए छात्र-छात्रा कारगिल चौक पहुंचे और वहां कुछ देर जाम लगाया. उधर दूसरी ओर इस मामले में अब खान सर खुद कानूनी पचड़े में फंसते नजर आ रहे हैं. कथित हमले के वायरल वीडियो में खान सर के गार्ड ही फायरिंग करते हुए नजर आ रहे हैं, जिसके बाद पटना पुलिस ने खान सर के दो गार्ड को हिरासत में ले लिया है. उनसे पूछताछ जारी है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस मामले में पुलिस ने खान सर से भी पूछताछ की है और अब उन पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है.

सीसीटीवी (CCTV) फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए खान सर के 2 गार्ड्स को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, दूसरी ओर ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर की रिहाई की मांग को लेकर करीब 5 हजार से अधिक छात्र सड़कों पर उतर आए हैं. इस बीच खान सर से पुलिस ने मामले में पूछताछ की.

Reactions

Post a Comment

0 Comments