G News 24 : असदुद्दीन ओवैसी शिवसेना के टूटने पर बोले 'शिकारी नया है, जाल पुराना...'

TMC के बाद टूटी उद्धव ठाकरे की शिवसेना के टूटने पर असदुद्दीन ओवैसी ने कसा तंज, 

असदुद्दीन ओवैसी शिवसेना के टूटने पर बोले 'शिकारी नया है, जाल पुराना...'

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस के बाद अब महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना के सांसद टूट गए हैं. ऐसी चर्चा है कि उद्धव के छह सांसद शिंदे गुट में मर्जर के लिए स्पीकर को चिट्ठी दे चुके हैं. इन दो पार्टियों में टूट के बाद AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि शिकारी नया है, जाल पुराना है.शिवसेना यूबीटी के 9 में से 6 सांसदों ने अलग गुट बना लिया है. 

ओवैसी ने एक्स पर लिखा, 'उद्धव बाला साहेब ठाकरे के कुछ सांसद भी BJP में शामिल होने की सोच रहे हैं. शायद हमें उन दो 'बड़े' सांसदों से पूछना चाहिए कि किन लोगों ने इन सांसदों को BJP में शामिल होने के लिए 'धमकाया'? बाकी 19 TMC सांसदों ने पार्टी क्यों छोड़ी? शायद किसी पर आरोप लगाने में एक महीना लग जाए. जैसा कि कुरान में कहा गया है- हर चुगलखोर और बुराई करने वाले के लिए बर्बादी है.'

ओवैसी ने पूछा कि भारतीय जनता पार्टी में इतनी बड़ी संख्या में लोगों का शामिल होना इतना आसान क्यों है? ये सभी लोग क्यों भाग रहे हैं? आप अपनी सभी नाकामियों के लिए किसी एक 'बड़े सांसद' को दोषी नहीं ठहरा सकते. उन्होंने आगे लिखा- शिकारी नया है, जाल पुराना है. 

उद्धव के 6 सांसदों ने बनाया अलग गुट

शिवसेना यूबीटी के 9 में से 6 सांसदों ने अलग गुट बना लिया है. कहा जा रहा है कि इस अलग गुट ने स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात की है और उन्हें एकनाथ शिंदे में मर्जर को लेकर पत्र भी सौंप दिया है. बगावत करने वालों में शिर्डी से सांसद भाऊसाहेब वाकचौरे, आष्टीकर हिंगोली से सांसद नागेश पाटिल, मुंबई नॉर्थ-ईस्ट से सांसद संजय दीना पाटिल, परभणी से सांसद संजय हरिभाऊ जाधव, निंबालकर उस्मानाबाद से सांसद ओमप्रकाश राजे, यवतमाल से संजय देशमुख शामिल हैं.

TMC के 28 में से 20 सांसद हुए अलग 

टीएमसी के 28 में से 20 सांसदों ने अलग गुट बनाकर त्रिपुरा की नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी (NCPI) में विलय का ऐलान किया. बागी गुट की नेता काकोली घोष दस्तीदार हैं, जो पहले ममता बनर्जी की करीबी भी रह चुकी हैं. उन्होंने रविवार शाम लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र सौंपने के बाद इसका ऐलान किया. उन्होंने कहा- हम PM मोदी के नेतृत्व में NDA के साथ काम करेंगे. टीएमसी के इन बागी सांसदों ने पहले बंगाल बीजेपी प्रभारी और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ मीटिंग की थी. 

Reactions

Post a Comment

0 Comments