उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधिपति विधिक साक्षरता शिविर का करेंगे शुभारंभ...
जिलाकोर्ट में 13 जून को श्रवण एवं वाक् बाधित दिव्यांगों के लिये लगेगा विधिक साक्षरता शिविर !
ग्वालियर। जिला न्यायालय ग्वालियर में 13 जून को श्रवण एवं वाक् बाधित दिव्यांगों के लिये विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया जायेगा। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधिपति इस दिन प्रात: 10.30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेशव्यापी विधिक साक्षरता शिविर का शुभारंभ करेंगे।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्री पुष्पेन्द्र सिंह ने बताया कि जिला न्यायालय के सभाकक्ष क्रमांक-201 में यह विधिक साक्षरता शिविर आयोजित होगा। शिविर में श्रवण वाक् बाधित व्यक्तियों, उनके परिजनों, शासकीय विभागों, अशासकीय संस्थाओं एवं हितधारक हिस्सा लेंगे।
इस अवसर पर दिव्यांगजनों को उपलब्ध विधिक सेवायें, शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं एवं दिव्यांगों के अधिकारों के संबंध में जानकारी प्रदान की जायेगी। साथ ही दिव्यांगों की समस्याओं का निराकरण भी किया जायेगा।


0 Comments