पाक ने गैर-कानूनी तरीके से भारतीय इलाकों पर कब्जा कर रखा है, जिसे उसे खाली करना ही होगा...
UN में भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़, कह दी बड़ी बात,J&K इंडिया का था, है और रहेगा...
पाकिस्तान में खाने कि किल्लत है. महंगाई चरम पर है. लोग रोटी के लिए तरस रहे हैं लेकिन ये देश अपनी हरकतों से बाज नहीं आता है. आए दिन पाकिस्तान भारत को लेकर गीदड़भभकी करता रहता है. जम्मू कश्मीर को लेकर भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाई है. उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर भारत का अंदरूनी मामला है और जम्मू-कश्मीर को लेकर पाकिस्तान एकतरफा बातें फैलाना बंद कर दे.
भारत का हिस्सा है जम्मू कश्मीर
इसके अलावा कहा पी हरीश कि केंद्र शासित प्रदेश हमेशा भारत का एक जरूरी और अविभाज्य हिस्सा है और रहेगा. जम्मू-कश्मीर को लेकर पाकिस्तान जो भी दावा करता है उस दावे का कोई अधिकार नहीं है. पाकिस्तान के सारे दावे से ऐतिहासिक तथ्य बिल्कुल भी मेल नहीं खाते हैं. वह जनरल असेंबली में काउंसिल की सालाना रिपोर्ट पर चर्चा के दौरान पाकिस्तान के परमानेंट रिप्रेजेंटेटिव असीम इफ्तिखार अहमद के केंद्र शासित प्रदेश के जिक्र का जवाब दे रहे थे.
गलत इस्तेमाल कर रहा है पाक
पाकिस्तान को UN सिक्योरिटी काउंसिल का सदस्य होने की बड़ी जिम्मेदारी की याद दिलाते हुए, हरीश ने कहा, पाकिस्तान ने इस फोरम को भी अपने बांटने वाले राजनीतिक फायदों के लिए गलत इस्तेमाल कर रहा है. विदेश मंत्रालय (MEA) ने तथाकथित गिलगित-बाल्टिस्तान असेंबली के लिए 7 जून को आम चुनाव कराने की पाकिस्तान की योजनाओं पर कड़ा विरोध जताया है. भारत ने कहा कहा है कि यह इलाका भारतीय इलाका है जिस पर पाकिस्तान ने जबरन और गैरकानूनी तरीके से कब्जा किया है.
इलाकों को करना होगा खाली
भारत ने इस बात पर भी जोर दिया कि पाकिस्तान की ऐसी कोशिशें गंभीर मानवाधिकार उल्लंघन, राजनीतिक दबाव, आर्थिक शोषण और पाकिस्तान द्वारा गैर-कानूनी रूप से कब्जे वाले इलाकों में आजादी से वंचित करने जैसे बुनियादी मुद्दों को छिपा नहीं सकतीं. साथ ही साथ पाकिस्तान ने गैर-कानूनी तरीके से भारतीय इलाकों पर कब्जा कर रखा है, जिसे उसे खाली करना होगा.


0 Comments