G News 24 : MP में BJP से राज्यसभा के लिए तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल आधिकाकि प्रत्याशी घोषित !

  भाजपा की मध्य प्रदेश से राज्यसभा की रिक्त हो रही दो सीटों के लिए...

MP में BJP से राज्यसभा के लिए तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल आधिकाकि प्रत्याशी घोषित !

भोपाल। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा की रिक्त हो रही दो सीटों के लिए तरूण चुघ और रजनीश अग्रवाल को अपना आधिकाकि प्रत्याशी घोषित किया है। चुघ भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और अग्रवाल भाजपा के प्रदेश मंत्री है। दोनों को ही संगठनात्मक रणनीति में माहिर माना जाता है। केंद्रीय मंत्री जार्ज कुरियन और सुमेर सिंह सोलंकी मप्र से राज्यसभा सदस्य है और दोनों का कार्यकाल इसी माह समाप्त हो रहा है। पूर्व की तरह प्रदेश के कोटे में एक सीट आई। वहीं दूसरी सीट पर पंजाब निवासी चुघ को पार्टी ने अवसर दिया है।

संगठनात्मक रणनीति में माहिर दोनों नेता

चुघ भाजपा के जम्मू कश्मीर, लद्दाख, तेलंगाना समेत कई राज्यों में प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल चुके है। हाल ही में मणिपुर में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए भाजपा ने उन्हें केंद्रीय पर्यवेक्षक भी नियुक्त किया था। जबकि रजनीश अग्रवाल मूलत बुंदेलखंड का प्रतिनिधित्व करते है और सागर जिले के मंडी बामौरा के रहने वाले है। वहीं एबीवीपी के पूर्व प्रदेश मंत्री रह चुके है। युवा मोर्चा के प्रदेश महासचिव और प्रदेश उपाध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी संभालीं। वह भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी रह चुके है। मध्य प्रदेश भाजपा में बूथ प्रबंधन के प्रदेश प्रभारी का काम देख रहे है जिसे भाजपा की चुनावी मशीनरी का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है।

कांग्रेस में कमल नाथ और नकुल नाथ के नाम पर मंथन

इधर कांग्रेस का पूरा जोर कमल नाथ के नाम पर सहमति बनाने को लेकर चल रहा है। लेकिन सूत्रों का कहना है कि नाथ चाहते हैं कि उनके बेटे नकुल को प्रत्याशी बनाया जाए।

Reactions

Post a Comment

0 Comments