G News 24 : 3 वर्षीय की मासूम माही का आवारा कुत्ते ने नोच डाला चेहरा,55 टांके लगे,जा सकती है आंख की रोशनी !

अपने आप को डॉग लगा लवर का तमगा देने और आवारा कुत्तों को गलियों में खाना देने वाले जरूर पढ़ें...

3 वर्षीय की मासूम माही का आवारा कुत्ते ने नोच डाला चेहरा,55 टांके लगे,जा सकती है आंख की रोशनी !

उज्जैन। महिदपुर तहसील के देलवाड़ी गांव में रविवार सुबह एक दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। घर के बाहर खेल रही तीन वर्षीय मासूम माही, पिता कालू सिंह, पर अचानक एक आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्ची को जमीन पर गिराकर उसके चेहरे, आंख, नाक और होंठ को बुरी तरह नोच डाला। हमले के दौरान माही दर्द से चीखती-चिल्लाती रही। शोर सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बड़ी मुश्किल से बच्ची को कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया। खून से लथपथ हालत में माही को तत्काल जिला अस्पताल आगर ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति देखकर डॉक्टर भी सन्न रह गए।

55 टांके लगाकर बचाई जान

निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र कैथवाल ने बताया कि बच्ची के चेहरे की त्वचा एक तरफ से उधड़ गई थी और लगातार रक्तस्राव हो रहा था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शशांक सक्सेना को बुलाया गया। दोनों डॉक्टरों ने करीब दो घंटे तक सर्जरी कर 55 टांके लगाए और ब्लड लॉस को नियंत्रित किया। डॉ. सक्सेना के अनुसार कुत्ते के हमले से बच्ची की आंख के पास गहरा घाव हुआ है। फिलहाल उसकी आंख की रोशनी प्रभावित होने का खतरा बना हुआ है। प्राथमिक उपचार और एंटी-रेबीज वैक्सीन देने के बाद माही को बेहतर इलाज के लिए इंदौर के एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

डॉक्टरों ने बताई हालत गंभीर

डॉ. जितेंद्र कैथवाल ने बताया कि सुबह करीब 10 से 11 बजे के बीच बच्ची को अस्पताल लाया गया था। उसके चेहरे, आंख, नाक, होंठ और कान के पास गंभीर चोटें थीं। घाव इतने गहरे थे कि टांके लगाने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ी।

ऐसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार माही घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पास बैठा एक आवारा कुत्ता अचानक आक्रामक हो गया और उसने बच्ची पर हमला कर दिया। कुत्ता उसे जमीन पर गिराकर लगातार चेहरे को नोचता रहा। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसे बचाया। घटना के बाद गांव में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए ठोस कार्रवाई की मांग की है।

Reactions

Post a Comment

0 Comments