पेयजल समस्या के निराकरण के लिए हेल्प लाइन नम्बर जारी ...
सभी हैंडपंपों पर बनेंगे सोकपिट, वर्षा जल के साथ व्यर्थ बहने वाला पानी भी सहेजेगा नगर निगम !
ग्वालियर। शासन की मंशानुसार शहर में गिरते भू-जल स्तर को सुधारने और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए नगर निगम ग्वालियर ने एक बड़ा कदम उठाया है। नगर निगम सीमा के अंतर्गत आने वाले सभी चालू हैंडपंपों पर सोकपिट और वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाने का काम युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है। इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य बारिश के पानी को सहेजने के साथ-साथ हैंडपंप चलाते समय व्यर्थ बहने वाले पानी को भी जमीन के भीतर पहुंचाना है।
उपायुक्त श्री रजनीश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर में वर्षा जल संरक्षण के उद्देश्य से नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय के निर्देशन में सभी हेडपंप पर सोकपिट और वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाने का कार्य किया जा रहा है। जिससे बारिश का पानी जो अभी बर्बाद होता है, नालियों में बह जाता है वह भूमि के अंदर जाएगा और जिससे भू-जल स्तर में सुधार होगा।
उपायुक्त श्री गुप्ता ने बताया कि अक्सर देखा जाता है कि हैंडपंप से पानी भरते समय काफी मात्रा में पानी आसपास बहकर नालियों में चला जाता है, जिससे गंदगी तो होती ही है, साथ ही पानी भी बर्बाद होता है। निगम द्वारा बनाए जा रहे इन सोकपिट्स के जरिए वर्षा जल संचयन बारिश के मौसम में छतों और सड़कों का पानी इन सोकपिट्स के माध्यम से सीधे जमीन के नीचे जाएगा।
पेयजल समस्या के निराकरण के लिए हेल्प लाइन नम्बर जारी ...
ग्रीष्म काल में पेयजल व्यवस्था हेतु नागरिकों की पेयजल समस्याओं की शिकायतों के निराकरण हेतु स्मार्ट सिटी एण्ड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन, मोतीमहल परिसर, ग्वालियर में कंट्रोल रूम बनाया गया है।
अधीक्षण यंत्री श्री एसएल बाथम ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय के निर्देश पर ग्रीष्म काल में पेयजल व्यवस्था हेतु नागरिकों की पेयजल समस्याओं की शिकायतो के निराकरण हेतु स्मार्ट सिटी एण्ड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन, मोतीमहल परिसर, ग्वालियर में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जिसमें आमजन पेयजल समस्याओं की शिकायत सुबह 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक कंट्रोल रूम के टेलीफोन नम्बर 0751-2646606 पर कर सकते हैं।


0 Comments