G News 24 : लोडिंग वाहन में चोरी सहित दो तार चोरों को गोला का मंदिर पुलिस ने दबोचा !

 आरोपी दशरथ गुर्जर से एक 315 बोर का देशी कट्टा,एक 315 बोर का जिंदा राउण्ड मिला...

लोडिंग वाहन में चोरी सहित दो तार चोरों को गोला का मंदिर पुलिस ने दबोचा !

ग्वालियर। पुलिस टीम सरला फार्म रोड़ तिराहा पर चेकिंग कर रही थी, इसी दौराने गोला का मंदिर की तरफ से एक लोडिंग वाहन क्रमांक एमपी07-जेडजे-9296 आता दिखा, पुलिस चेकिंग को देखकर उक्त वाहन का चालक वाहन को पीछे तरफ ले जाने की कोशिश करने लगा, जिसे पुलिस टीम द्वारा रोका लि गया उक्त वाहन से एक व्यक्ति नीचे उतर कर भाग गया। वाहन चलाने वाले को पुलिस ने दबोच लिया जिसने अपना नाम अभिलाख सिह पुत्र चंद्रभान जाटव उम्र 36 साल निवासी कठवां हाजी थाना गोहद जिला भिण्ड बताया। 

एवं लोडिंग से उतर कर भागने वाले व्यक्ति का नाम उसने अपना दशरथ सिंह गुर्जर पुत्र कदम सिह गुर्जर उम्र 45 साल निवासी जिलेदार का पुरा थाना मालनपुर जिला भिण्ड का होना बताया। पुलिस ने उसे भी तत्परता दिखाते हुए पीछा करके दबोच लिया। दोनों व्यक्तियों की तलाश ली गई तो दशरथ गुर्जर के कमर में बायीं तरफ पेंट के नीचे एक 315 बोर का देशी कट्टा खुरसा मिला एवं पेंट की दाहिनी जेब में एक 315 बोर का जिंदा राउण्ड मिला।

 पुलिस द्वारा लोडिंग गाड़ी की तलाशी ली को उसमे करीबन 150 किलो ग्राम बिजली का तार मिला जिसके सम्बध मे वाहन चालक अभिलाख सिंह ने पूछताछ में उक्त माल चोरी का होना बताया। 150 किलोग्राम बिजली का तार जप्त कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर अवैध हथियार व चोरी के बिजली के तार से संबंध में पूछताछ की जा रही है और आरोपियों के फरार साथी रोहिणी रावत की पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।

Reactions

Post a Comment

0 Comments