पीएम मोदी की देशवासियों से अपील...
एक साल तक सोना नहीं खरीदें,पेट्रोल-डीजल बचाएं,वेकेसंस पर जाने से बचें !
आपको बता दें कि इस दौरान सिकंदराबाद में आयोजित एक जन सभा से पीएम ने लोगों से अपील की है। सोना खरीदने से बचें। इस अवसर पीएम नरेन्द्र मोदी ने लगभग 9 हजार 400 करोड़ रूपये के विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। इनमें सड़क, रेलवे, औद्योगिक और बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनायें शामिल है।
पीएम मोदी ने कहा है कि कोरोनाकाल के दौरान हमने वर्कफ्रॉम होम, ऑनलाइन मीटिंग्स और वीडियो कॉन्फ्रेंस जैसी व्यवस्थाओं का अपनाया था। धीरे-धीरे हम इनकी आदत भी डाल चुके थे। आज समय की मांग है कि हम उन व्यवस्थाओं को फिर से प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में विदेशी मुद्रा बचाने पर विशेष जोर देने की जरूरत है, इसलिए ईंधन की बचत करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नागरिकों पर बोझ न पड़े, इसके लिए सरकार खुद पूरा भार उठा रही है। हमें इस संकट का सामना एकजुट होकर करना होगा. दुनिया इस समय बड़े सप्लाई चेन संकट से गुजर रही है। यूक्रेन युद्ध ने वैश्विक कठिनाइयों को और बढ़ा दिया है। PM मोदी ने बताया कि पिछले 5-6 सालों से हमारी सरकार इस संकट से निपटने के लिए लगातार कोशिश कर रही है। विश्वभर में फर्टिलाइजर की एक बोरी लगभग 3000 रुपये में बिक रही है, जबकि भारत के किसानों को वही बोरी 300 रुपये से भी कम में उपलब्ध कराई जा रही है।


0 Comments