धर्म जी को पद्म विभूषण मिलने से सनी, बॉबी, सहित पूरा परिवार खुश है : हेमा मालिनी
धर्मेंद्र को मरणोपरांत मिला पद्म विभूषण,अभिनेत्री हेमा मालिनी ने ग्रहण किया,रो पड़ीं बेटी अहाना !
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को कई फिल्मी हस्तियों को भी पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया. एक सबसे बड़ा नाम दिग्गज दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र का है. उन्हें मरणोपरांत पद्म विभूषण से नवाजा गया. धर्मेंद्र की पत्नी और एक्ट्रेस एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र की तरफ से उनका पद्म विभूषण ग्रहण किया.सोमवार को सम्मान लेते वक्त हेमा मालिनी काफी भावुक नजर आईं और उनके साथ दिल्ली पहुंचीं अहाना देओल के भी आंसू छलक गए.
इस दौरान बात करते हुए हेमा ने कहा, 'यह मेरे लिए एक भावुक क्षण है." इसके साथ ही उन्होंने पुरस्कार मिलने पर परिवार की प्रतिक्रिया का भी खुलासा किया. हेमा ने आगे कहा, "अहाना मेरे साथ है, ईशा आना चाहती थीं, लेकिन आ नहीं सकी. इससे पूरा परिवार खुश है. सनी, बॉबी, सभी को इस बात की जानकारी है. यह हम सबके लिए एक बड़ा पल है.'
बता दें कि हर साल गणतंत्र दिवस के मौके पर पद्म पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की जाती है. इस साल 131 हस्तियों के नामों का पद्म पुरस्कार के लिए ऐलान हुआ था. 131 में से 5 को पद्म विभूषण, 13 को पद्म भूषण और 113 हस्तियों के नाम का पद्म श्री के लिए ऐलान हुआ था.
बीते नवंबर में धर्मेंद्र का हुआ निधन
धर्मेंद्र ने पिछले साल 24 नवंबर को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे. उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में मातम छा गया था. उनके तमाम चाहनों वालों का दिल टूट गया था. उन्होंने लगभग 65 सालों तक फिल्मों में काम किया था. अपने करियर में उन्होंने 300 से ज्यादा फिल्में की थीं. हिंदी सिनेमा में उनके योगदान के लिए सरकार ने उन्हें पद्म विभूषण से नवाजा है. धर्मेंद्र ने साल 1960 में रिलीज हुई फिल्म ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ के जरिए डेब्यू किया था. उसके बाद उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा और सिनेमा के होकर रह गए थे. पर्दे पर लोग उन्हें काफी पसंद करते थे.


0 Comments