G News 24 : भारत विकास परिषद शाखा तानसेन ग्वालियर के शिविर में बच्चों ने सीखे 'बाल संस्कार'

  बाल संस्कार शिविर लगे निशुल्क स्वस्थ शिविर में क्षेत्र वासियों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण...

भारत विकास परिषद शाखा तानसेन ग्वालियर के शिविर में बच्चों ने सीखे 'बाल संस्कार'

ग्वालियर। भारत विकास परिषद शाखा तानसेन नगर ग्वालियर द्वारा पिछले 9 दिन से चलाये जा रहे बाल संस्कार शिविर 2026-27 'शिविर का रविवार को समापन हो गया।  

9 दिन से चलाये जा रहे 'बाल संस्कार' शिविर में बच्चों को योगा, डांस, क्राफ्ट, ड्राइंग, सेल्फ डिफेंस, गुड मैनर्स आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा था। प्रशिक्षण के बाद इन बच्चों के बीच से कुछ ऐसे बच्चों का भी चयन किया गया जिन्होंने शिविर में विभिन्न गतिविधियों के दौरान अच्छा प्रदर्शन किया जिसके आधार पर उन्हें विभिन्न प्रकार के पुरस्कार आदि दिए गए। वहीं शिविर में भाग लेने वाले सभी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र दिए गए। 

रविवार को संपन्न हुए शिवर के दौरान बच्चों द्वारा कई तरह की मनमोहक संस्कृतिक नृत्य गीत संगीत आदि की प्रस्तुतियां एवं  योग, सेल्फ डिफेंस आदि का प्रदर्शन भी किया गया।इस अवसर पर एक दिवसीय नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया, जिसमे सिम्स हॉस्पिटल के द्वारा महिलाओं बच्चों बुजुर्ग आदि का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण के पश्चात लोगों को दवाई आदि का भी वितरण किया गया। वहीं गुप्ता आई हॉस्पिटल एवं सिविल हॉस्पिटल हजीरा द्वारा लोगों के नेत्र  एवं दंत रोगों जांच कर उन्हें  जरूरी आई ड्रॉप एवं दवाई आदि दी गई। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विशेष क्षेत्र प्राधिकरण के अध्यक्ष अशोक शर्मा एवं वेदप्रकाश शिवहरे थे। इस अवसर पर पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया। 

Reactions

Post a Comment

0 Comments