G News 24 : दुग्‍ध प्रदायक सदस्‍यों को ग्वालियर दुग्ध संघ प्रबंधन द्वारा दूध क्रय दरों में वृद्धि कर दिया तोहफा !

 अब दुग्‍ध दुग्ध उत्पादकों से रूपए 840 प्रति किग्रा फैट से दूध क्रय करने का निर्णय लिया गया है...

दुग्‍ध प्रदायक सदस्‍यों को ग्वालियर दुग्ध संघ प्रबंधन द्वारा दूध क्रय दरों में वृद्धि कर दिया तोहफा !

ग्वालियर। एमपी स्टेट को-आपरेटिव डेयरी फेडरेशन लिमिटेड (एमपीसीडीएफ) भोपाल से संबद्ध ग्वालियर सहकारी दुग्ध संघ अंतर्गत दुग्‍ध सहकारी समितियों के दुग्ध उत्पादकों से क्रय किए जाने वाले दूध क्रय दर में वृद्धि की गई है। दुग्‍ध सहकारी समितियों के दुग्ध उत्पादकों से रूपए 840 प्रति किग्रा फैट से दूध क्रय करने का निर्णय लिया गया है, जो 21 मई 2026 से प्रभावशील होगा। 

एमपी स्टेट को-आपरेटिव डेयरी फेडरेशन लिमिटेड (एमपीसीडीएफ) भोपाल के प्रबंध संचालक श्री संजय गोवाणी एवं ग्वालियर दुग्ध संघ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बलबीर शर्मा ने बताया कि यह दर ग्वालियर सहकारी दुग्ध संघ की वर्तमान वितीय वर्ष में सर्वाधिक दूध क्रय दर है। 

दुग्‍ध संघ के इस निर्णय से दुग्‍ध संघ के कार्यक्षेत्र (ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, मुरेना, भिंड, शेओपुर) के दुग्ध उत्पादकों में खुशी की लहर दौड़ने लगी है। साथ ही दुग्‍ध प्रदायक सदस्‍यों द्वारा दुग्‍ध संघ के प्रबंधन का आभार व्‍यक्‍त किया है। उल्लेखनीय है कि दुग्ध संघ द्वारा दुग्ध उत्पादकों को नियत तिथियों 05, 15 एवं 25 तारीख में अनिवार्य रूप से नियमित भुगतान किया जा रहा है।

Reactions

Post a Comment

0 Comments