G News 24 : चंबल प्रोजेक्ट एवं एलीवेटेड रोड निर्माण के कार्यों कार्यों को बरसात से पहले पूर्ण करें : सांसद

 ग्वालियर में निर्माणाधीन एलीवेटेड रोड निर्माण की समीक्षा...

चंबल प्रोजेक्ट एवं एलीवेटेड रोड निर्माण के कार्यों कार्यों को बरसात से पहले पूर्ण करें : सांसद 

ग्वालियर। चंबल नदी से पानी लाने के लिये संचालित चंबल प्रोजेक्ट का कार्य तीव्र गति से किया जाए। बरसात से पहले पाइपलाइन बिछाने के साथ-साथ अन्य कार्यों को भी तेजी के साथ किया जाए। क्षेत्रीय सांसद भारत सिंह कुशवाह ने शनिवार को चंबल प्रोजेक्ट की समीक्षा के दौरान यह निर्देश दिए।

नगर निगम के बाल भवन सभागार में चंबल प्रोजेक्ट की समीक्षा के दौरान नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय, अपर आयुक्त श्री टी प्रतीक राव सहित लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई, चंबल प्रोजेक्ट के अधिकारी एवं निगम के अधिकारी उपस्थित थे।  चंबल प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों को भी कहा है कि कार्यों को तीव्र गति के साथ बरसात से पूर्व किया जाए ताकि बरसात के दौरान कार्यों में दिक्कत न आए।

एलीवेटेड रोड निर्माण की समीक्षा 

चंबल प्रोजेक्ट के साथ-साथ ग्वालियर में निर्माणाधीन एलीवेटेड रोड निर्माण की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बरसात से पूर्व नाले में जमा मिट्टी को हटाने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जाए। बरसात के दौरान आम जनों को परेशानी न आए इसके लिये सीवर संधारण का कार्य नगर निगम एवं एलीवेटेड रोड निर्माण की एजेंसियां समन्वय स्थापित कर कार्य करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कार्य को तीव्र गति के साथ करें ताकि बरसात के दौरान नागरिकों को किसी प्रकार की समस्या न आए। एनएचएआई के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर कार्य को बरसात से पूर्व करने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।

निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड के कार्य का निरीक्षण 

शनिवार को सुबह हनुमान बांध पहुँचकर एलीवेटेड रोड के निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने बारिश के मौसम से पूर्व सीवर की सफाई करने एवं रास्तों से मिट्टी हटाने जैसे कार्यों के प्राथमिकता में रखने के निर्देश दिए ताकि आमजनों को आवागमन में असुविधा न हो एवं निर्माण कार्य में गुणवत्ता से समझौता न करने और तय समय सीमा में काम पूरा करने की सख्त हिदायत दी।

Reactions

Post a Comment

0 Comments