अमृत पार्क में पौधे रोपकर ग्रीन ग्वालियर बनाने का लिया संरक्षण का संकल्प...
पूर्व सांसद एवं पूर्व महापौर स्व.शेजवलकर को शहरवासियों ने दी पुष्पांजलि !
ग्वालियर। पूर्व सांसद एवं पूर्व महापौर स्व. नारायण कृष्ण शेजवलकर की पुण्यतिथि पर नगर निगम मुख्यालय स्थित उनकी प्रतिमा पर शहरवासियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही काका जी की पुण्य स्मृति को याद रखने के लिए लाल टिपारा मुरार स्थित अमृत पार्क में पौधारोपण कर पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लिया।
नारायण कृष्ण शेजवलकर प्रशासनिक भवन सिटी सेंटर में पूर्व सांसद स्व. नारायण कृष्ण शेजवलकर की पुण्यतिथि पर शहरवासियों द्वारा उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके पश्चात शहरवासियों ने बड़ी संख्या में लाल टिपारा मुरार स्थित अमृत पार्क में पौधारोपण किया।
पुष्पांजलि एवं पौधारोपण करने वालों में पूर्व मंत्री श्रीमती माया सिंह, पूर्व मंत्री ध्यानेंद्र सिंह, पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, वरिष्ठ समाजसेवीयशवंत इंदापुरकर, नगर निगम परिषद अध्यक्ष मनोज तोमर, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया, ग्रामीण जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह राजपूत, साडा अध्यक्ष अशोक शर्मा, उपाध्यक्ष हरीश मेवाफरोस, पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता, लेखा समिति अध्यक्ष अनिल सांखला, वरिष्ठ नेता कमल माखीजानी, पूर्व विधायक रामबरन सिंह, पूर्व सभापति राकेश माहौर, विनय अग्रवाल, पूरन सिंह भदौरिया, अजय मिश्रा, सतीश बोहरे, दिनेश सिकरवार धर्मेंद्र कुशवाहा, रामेश्वर भदौरिया, विनोद शर्मा,कृष्ण राव दीक्षित, कनवर मंगलानी, धर्मेंद्र तोमर, राजू सेंगर, गिरिराज कंषाना, प्रवीण भारद्वाज, सुरेश सोलंकी, श्रीमती रेखा त्रिपाठी, श्रीमती करुणा सक्सेना, श्रीमती विनती शर्मा, श्रीमती नीलिमा शिंदे, निगम आयुक्त संघ प्रिय आदि उपस्थित थे।



0 Comments